विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस ने 6 राज्यों में बदले प्रभारी, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी

Published: Sun, 06 Sep 2026 12:59 AM (IST)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छह राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं।

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत। (सोशल मीडिया)

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी नियुक्त।

  2. सचिन पायलट पंजाब, भूपेश बघेल असम के प्रभारी बने।

  3. सिरीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र का प्रभार मिला।

राज्य ब्यूरो, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छह राज्यों में पार्टी की कमान नए हाथों में दी है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को बनाया गया है।

दूसरी ओर, सचिन पायलट को पंजाब और भूपेश बघेल को असम की कमान सौंपी गई, जबकि रणदीप सुरजेवाला को गुजरात के साथ कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। ज्ञात हो इसी वर्ष गुजरात और पंजाब में चुनाव होने हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सिरीवेल्ला प्रसाद को प्रमोट करते हुए महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है। सिरीवेल्ला को पिछले कुछ वर्षों में किए गए बेहतर कार्यों के लिए अब जाकर इनाम मिला है।

congress list

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भूपेश बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव प्रभारी, असम नियुक्त किया गया है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी. वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- झारखंड कांग्रेस ने राम मंदिर के नए CEO की नियुक्ति का किया स्वागत, चंदे का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग