विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन 27 को आएंगी रांची, मोरहाबादी में झुमाएंगी

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 22 May 2017 10:32 AM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 10:53 AM (IST)

रांची में ग्रांड फिनाले को देखने के लिए टिकट जारी किया गया है।

सनी लियोन 27 को आएंगी रांची, मोरहाबादी में झुमाएंगी
सनी लियोन 27 को आएंगी रांची, मोरहाबादी में झुमाएंगी

जागरण संवाददाता, रांची। मेगा मॉडल हंट मिस्टर एंड मिस एटीट्यूड ईस्ट जोन का ग्रांड फिनाले 27 मई को मोरहाबादी मैदान में होने जा रहा है। फिनाले में फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन भी आ रही हैं। इसके साथ कोरियोग्राफर गीता कूपर का भी सान्निध्य मिलेगा। ग्रांड फिनाले में 32 मॉडलों के बीच मिस्टर एंड मिस एटीट्यू़ड के विजेता के नामों की घोषणा की जाएगी।

32 मॉडलों में 16-16 लड़के-लड़कियां को फिनाले के लिए चुना गया है। इसमें विजेता को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, पहले रनरअप को 51 हजार और दूसरे रनरअप को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। आठ सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इन मॉडलों में सात लोगों का चयन लाइफ ओके पर प्रसारित सावधान इंडिया के लिए भी चुन लिया गया है।

यह जानकारी कोरियोग्राफर राजीव खिंची, आरसी कुणाल, करण सिंह अरोड़ा, युवराज शर्मा, डॉ. शेम प्रसाद और मुकेश मिश्र ने रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि मिस्टर एंड मिस एटीट्यू़ड के लिए चार राज्यों में ऑडिशन लिया गया था।

इसका ऑडिशन जनवरी-फरवरी में रांची, जमशेदपुर, पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, कोलकाता व भुवनेश्वर में लिया गया था। जिसमें ऑडिशन में 512 लड़के-लड़कियां शामिल हुए। सेमीफाइनल के लिए 63 लड़के-लड़कियों का चयन किया गया। इसके बाद फिनाले के लिए 32 लड़के-लड़कियों का चुना गया। इसमें सात रांची से भी हैं। तीन लड़कियां और चार लड़के।

नि:शुल्क एचआइवी जांच:

डॉ. शेम प्रसाद ने बताया कि एड्स हेल्थ केयर फाउंडेशन प्रमुख सहयोगी हैं। 27 मई तक मोरहाबादी में निश्शुल्क एचआइवी की जांच की जाएगी।

आधे दामों पर छात्रों के लिए टिकट:

ग्रांड फिनाले को देखने के लिए टिकट जारी किया गया है। इन टिकटों की कीमत वीवीआइपी चार हजार, वीआइपी दो हजार के बाद एक हजार व पांच सौ के टिकट भी हैं।

यह भी पढ़ेंः शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, हालत गंभीर
यह भी पढ़ेंः यहां शादी से पहले दुल्हन जाती है ससुराल, मायके वाले लाते हैं बरात
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।