परी के प्रकट होने और धनवर्षा का लालच देकर करता था अप्राकृतिक यौनाचार, रांची में तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा
रांची पुलिस ने 22 जुलाई को सिमोन नगर में रमेश ठाकुर की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1784940121755_m.webp)
हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी। (जागरण)
HighLights
रांची में ओझा गुनी रमेश ठाकुर की हत्या का खुलासा।
परी बुलाकर धन वर्षा के झांसे में हुई हत्या।
तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद।
जागरण संवाददाता, रांची। सदर थाना क्षेत्र स्थित सिमोन नगर खोरहा टोली में 22 जुलाई की मध्यरात्रि हुई रमेश ठाकुर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, खून से सना पिलास, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त बाइक, तीन मोबाइल फोन तथा आरोपितों के खून लगे कपड़े बरामद किए हैं।
मृतक रमेश ठाकुर, न्यू तपोवन कॉलोनी, कोकर के रहने वाले थे और ओझा गुनी का काम करते थे। उनके पुत्र आकाश ठाकुर के लिखित आवेदन पर सदर थाना कांड संख्या 343/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसपी राकेश रंजन के आदेश पर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि रमेश ठाकुर की पहचान अमित चौधरी से हुई थी। बाद में अमित के माध्यम से सचिन कुमार गुप्ता और निरंजन स्वासी उर्फ नीरज भी उनके संपर्क में आए।
परी प्रकट होकर कराएगी धन वर्षा
पुलिस का कहना है कि रमेश ठाकुर इन लोगों को यह प्रलोभन देते थे कि यदि वे कथित तांत्रिक प्रक्रिया का पालन करेंगे तो परी प्रकट होकर धन वर्षा कराएगी। इसी विश्वास में तीनों आरोपित लंबे समय तक कथित तांत्रिक अनुष्ठानों में शामिल होते रहे।
पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन तीनों आरोपितों ने पहले से योजना बनाई थी कि यदि इस बार भी कथित धन वर्षा या परी का प्रकट होना नहीं हुआ तो वे रमेश ठाकुर की हत्या कर देंगे।
योजना के तहत तीनों आरोपित एक एक बाइक से देसी पिस्टल और कारतूस लेकर सिमोन नगर स्थित रमेश ठाकुर के घर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, वहां उनके बीच अप्राकृतिक यौनाचार भी हुआ, लेकिन कथित तांत्रिक दावे पूरे नहीं होने पर आरोपितों ने पहले पिस्टल से फायर किया।
खबरें और भी
गोली नहीं लगने के बाद पास में रखे पिलास से रमेश ठाकुर के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मृतक के शरीर पर पहने रोल्ड गोल्ड के आभूषण लेकर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान डोरंडा के पोखर टोली मिलन चौक निवासी अमित चौधरी, वर्तमान में श्रीजन बिल्डकाम, मातृका आश्रम में रहने वाले निरंजन स्वासी उर्फ नीरज (स्थायी निवासी अड़की) तथा वर्तमान में खूंटी के दतिया रोड निवासी सचिन कुमार गुप्ता (स्थायी निवासी लोअर बाजार) के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में सदर डीएसपी संजीव बेसरा, सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़ें- रांची में केले के पैसे लौटाने को लेकर हुआ विवाद, फल दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला