Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: क्या है तेजस्वी यादव का 'झारखंड प्लान'? 12 से 14 सीटों पर 'खेल' करने की तैयारी; कांग्रेस पर प्रेशर!

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 11:39 AM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार राष्ट्रीय जनता दल सीटें बढ़ाने के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स का सहारा ले सकता है। 2019 के चुनाव में राजद झारखंड की 7 विधानस ...और पढ़ें

    बिहार के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो)
    बिहार के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. झारखंड विधानसभा चुनाव में सीटें बढ़ाने का दबाव बनाएगा राजद
    2. 2019 के चुनाव में राजद झारखंड की 7 विधानसभा सीटों पर लड़ा था चुनाव
    3. इस बार राष्ट्रीय जनता दल झारखंड की 12 से 14 सीटों पर करेगा दावेदारी

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेताओं की गतिविधियां बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले बिहार के पूर्व मंत्री और राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक का दौरा हुआ है। बहुत जल्द ही बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का दौरा भी होना है।

    राजद महागठबंधन के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ेगा। इसे लेकर ही पूर्व मंत्री श्याम रजक ने राज्य के सभी 81 विधानसभा सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया है।

    कांग्रेस पर प्रेशर डालेंगे तेजस्वी यादव!

    पार्टी के नेताओं ने यह संकेत दिया है कि इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट बढ़ाने के लिए कांग्रेस पर दबाव बनाया जाएगा। वर्ष 2019 के चुनाव में राजद को सात सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला था।

    इस बार 12 से 14 सीटों पर 'खेल' करने की तैयारी!

    इन सीटों में गोड्डा, कोडरमा, देवघर, छतरपुर, हुसैनाबाद, चतरा व विश्रामपुर सीट शामिल है। सिर्फ चतरा से सत्यानंद भोक्ता चुनाव जीते थे। इस बार पार्टी 12 से 14 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पर दबाव बनाएगी। कौन-कौन सी सीट पर दावेदारी होगी, इसपर अभी निर्णय नहीं हो सका है।

    प्रदेश राजद जल्द ही शीर्ष नेतृत्व को अपना प्रस्ताव भेजेगा ताकि पार्टी नेतृत्व स्तर पर ठोस निर्णय हो सके। सीट शेयरिंग पर बात बनते ही बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने व उन्हें सक्रिय करने का अभियान तेज होगा।

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों से कहा- अपराध नियंत्रण में कोताही बर्दाश्त नहीं

    ये भी पढे़ं- Jharkhand Politics: 'सपने देख रही बीजेपी, घबरा गए हैं शिवराज-हिमंत'; JMM का भाजपा नेताओं पर निशाना

    खबरें और भी