Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today : झारखंड में अगले 5 दिन के लिए यलो अलर्ट जारी, भीषण लू की चपेट में रहेगा पूरा प्रदेश

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 10:31 AM (IST)

    Jharkhand Weather Today झारखंड में भीषण गर्मी का कहर जारी है। फिलहाल इससे राहत भी मिलने के आसार कम है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रांची सम ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather Today : झारखंड में अगले 5 दिन के लिए यलो अलर्ट जारी
    Jharkhand Weather Today : झारखंड में अगले 5 दिन के लिए यलो अलर्ट जारी

    HighLights

    1. पिछले 24 घंटे में रांची में अधिकतम 38 डिग्री, न्यूनतम 22.4 डिग्री
    2. 28 अप्रैल को कुछ जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Today रांची समेत पूरे राज्य में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले तीन दिनों से तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के तापमान में अगले पांच दिनों में तीन डिग्री तक वृद्धि संभव है।

    राजधानी में दिनभर तेज धूप के कारण लोग घरों में ही रहे। मेन रोड, अपर बाजार जैसे भीड़ वाले क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही कम रही।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आगामी पांच दिनों के लिए तापमान के बढ़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बताया कि अगले तीन दिनों तक पूरे राज्य के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होगी। पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अप्रैल को राज्य के कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, दो मई तक राजधानी में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। वहीं, सरायकेला खरसावां में हीट-वेव का सर्वाधिक असर देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री गिरिडीह का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Weather : पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी, अगले तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी

    Jharkhand Weather : रांची में तेज धूप ने खूब झुलसाया, चार डिग्री तक बढ़ा तापमान; इस वजह से नहीं हो पा रही बारिश

    खबरें और भी