Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A में तनाव! कांग्रेस के बाद अब इस पार्टी ने मैदान में उतारे उम्मीदवार

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 08:29 PM (IST)

    झारखंड में इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं होने के बावजूद लोकसभा सीटों पर गठबंधन दल की पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारना शुर ...और पढ़ें

    झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A में तनाव! (फाइल फोटो)
    झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A में तनाव! (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आइएनडीआइ में सीट शेयरिंग पर अब तक नहीं हुआ फैसला
    2. बावजूद एक-एक कर होती जा रही है प्रत्याशियों की घोषणा

    राज्य ब्यूरो, रांची। आइएनडीआइ गठबंधन में सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं होने के बावजूद लोकसभा सीटों पर गठबंधन दल की पार्टियां अपना-अपना प्रत्याशी उतारना शुरू कर दी है। भाकपा माले ने झारखंड में कोडरमा लोकसभा सीट पर बगोदर के विधायक विनोद सिंह को उतारा है।

    विनोद सिंह पहली बार पार्टी की टिकट से वर्ष 2005 में बगोदर से विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2009 व 2019 में विधायक बने। इस बार पार्टी ने उन्हें कोडरमा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया है।

    इधर, सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं होने के बावजूद कांग्रेस ने भी झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत व हजारीबाग से जयप्रकाश भाई पटेल को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

    महागठबंधन में नहीं मिला भाकपा को जगह

    भाकपा को महागठबंधन में जगह नहीं मिला है। यही वजह है कि पार्टी ने झारखंड की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ये सीटें रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, दुमका व जमशेदपुर हैं। इनमें लोहरदगा, पलामू, चतरा व दुमका सीट के लिए प्रत्याशियों के चयन का कार्य पूरा हो गया है।

    अन्य सीटों के प्रत्याशियों का चयन चल रहा है। एक-दो दिनों के भीतर पार्टी अपने सभी आठ सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी।

    ये भी पढ़ें- 

    Hemant Soren के खिलाफ 5 हजार पन्ने की चार्जशीट दाखिल, ED ने बताया- 8.5 एकड़ जमीन में...

    बिहार में JDU की बल्ले-बल्ले तो झारखंड में हाल बेहाल, बस 'एक' आस थी वो भी टूट गई

    खबरें और भी