Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कभी लालू के RJD की कमान संभालती थीं अन्नपूर्णा देवी, अब मोदी मंत्रिमंडल में बढ़ा कद; कैबिनेट मंत्री की ली शपथ

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 10:34 PM (IST)

    PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony News In Hindi नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कुल कई कैबिनेट मंत्रियों राज् ...और पढ़ें

    अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ।
    अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ।

     डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड से सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। अन्नपूर्णा देवी इसके पहले 2019 में भी केंद्रीय राज्य मंत्री बनाई गई थीं।

    अन्नपूर्णा देवी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर एक बार फिर संसद पहुंची हैं। वे इस बार सीपीआई माले के प्रत्याशी विनोद सिंह को शिकस्त देकर संसद पहुंची हैं।

    इसके पहले 2019 में भी वह कोडरमा से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थी। उस बार उन्हें केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री बनाया गया था। इस बार अन्नपूर्णा का कद बढ़ गया है, उन्हें इस बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

    ऐसे हुई राजनीतिक जीवन की शुरुआत

    अन्नपूर्णा देवी का पूरा नाम अन्नपूर्णा देवी यादव है। भाजपा से आने से पहले वह लालू यादव की पार्टी राजद में थीं। अन्नपूर्णा देवी सबसे पहले राजद के टिकट पर ही कोडरमा विधासभा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा पहुंची थीं। अन्नपूर्णा देवी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1998 में पति रमेश प्रसाद यादव की अकस्मात मौत के बाद हुई थी। रमेश प्रसाद यादव झारखंड राजद के दिग्गज नेता माने जाते थे।

    राजद की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं अन्नपूर्णा

    राजद ने अन्नपूर्णा देवी को 1998 में कोडरमा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। अन्नपूर्णा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची और खानमंत्री भी बनीं। इसके बाद वह वर्ष 2000, 2005 और 2010 में भी विधायक चुनी गईं।

    2014 में वह राजद झारखंड की अध्यक्ष और हेमंत सरकार में जल संसाधन व बाल विकास मंत्री भी बनाई गई। हालांकि, 2019 में उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर लिया। कोडरमा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची और शिक्षा राज्य मंत्री बनीं।

    यह भी पढ़ें: झारखंड से अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ मिली मोदी मंत्रिमंडल में जगह, ताकते रह गए कई दिग्गज; नहीं मिली जगह

    Sanjay Seth: संजय सेठ ने ली राज्य मंत्रीपद की शपथ, रांची लोकसभा सीट से चुने गए हैं सांसद

    खबरें और भी