Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 07:37 AM (IST)

    तुपुदाना के रावण दहन मैदान में गेल इंडिया की घरेलू गैस पाइपलाइन में भीषण आग लग गई। शाम 5:30 बजे लगी आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसमान में काला धुआ ...और पढ़ें

    रांची तुपुदाना बालसिरिंग रोड पर रावण दहन स्थल में सरकारी गैस पाइप के स्टॉक में लगी आग। (जागरण)

    रांची तुपुदाना बालसिरिंग रोड पर रावण दहन स्थल में सरकारी गैस पाइप के स्टॉक में लगी आग। (जागरण)

    HighLights

    1. तुपुदाना में गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन में आग लगी।

    2. आग से पाइपलाइन खाक, परियोजना को भारी नुकसान।

    3. अग्निशमन दल ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।

    जागरण संवाददाता, तुपुदाना। तुपुदाना के रावण दहन मैदान में शाम 5:30 बजे के लगभग गेल इंडिया कंपनी के घरेलू गैस कनेक्शन देने के लिए बिछाने वाली पाइप में आग लग गई, जो धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया।

    आग की ऊंची ऊंची लपेट देखकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे, वहीं आग लगने से उठती ऊंची लपटें और काला धुआं से पूरा आसमान काला हो गया, ऐसा लगा मानो दिन में ही रात हो गया है और काला धुआं का चादर पूरे आसमान में फैल गया।

    लोग दहशत में आ गए और अफरा तफरी के माहौल में रिंग रोड पहुंचने लगे, फिर धीरे-धीरे घटनास्थल पहुंचे। मामले की जानकारी तुपुदाना पुलिस को दिया गया।

    पुलिस मौके पर ही सिटी कंट्रोल रूम में फोन कर अग्निशमन गाड़ी को भेजने का आग्रह किया। तब तक आग प्लास्टिक के पाइप होने के कारण विकराल रूप धारण कर लिया था, ऊंची ऊंची लपटे उठ रही थी और 1 घंटे तक लगातार आग जलते रहा।

    अग्निशमन गाड़ी पहुंचने पर अंतिम समय में आग को बुझा लिया। वहीं, आग की लपट इतनी ऊंची थी कि तुपुदाना बालसिलिंग रोड में लगे पथ निर्माण विभाग के बड़े गेट को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें लिखा स्थान के नाम और दूरियां वगैरह जल गया।

    स्थानीय प्रशासन लोगों को आग से दूर रहने की निर्देश दे रहे थे, वहीं अग्निशमन विभाग के द्वारा आग बुझाने के बाद भी धुआं चारों तरफ फैला हुआ था, जिससे लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी।

    घरेलू गैस कनेक्शन देने को लगा झटका

    गेल इंडिया कंपनी के द्वारा हर घर में गैस पाइपलाइन के द्वारा पहुंचने की महत्वाकांक्षी योजना को इस आग लगने की घटना से भारी नुकसान और झटका लगा है। क्योंकि पूरे क्षेत्र में घरेलू गैस कनेक्शन देने के लिए इसी पाइप लाइन के द्वारा लोगों को गैस का कनेक्शन देने के लिए पाइप बिछाया जा रहा था।

    खबरें और भी

    पूरे क्षेत्र में गेल कंपनी के द्वारा लोगों को गैस कनेक्शन घर में ही पाइप लाइन के द्वारा देने के लिए बहुत तेजी से पाइप बिछाने का कार्य चल रहा था।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बड़े कंटेनर में काफी पाइप रावण दहन मैदान में रखा गया था और कंपनी के लोग प्रतिदिन यहां से पाइप उठाकर घरेलू कनेक्शन देने के लिए संबंधित क्षेत्र में पाइप को बिछाने का कार्य कर रहे थे।

    इस संबंध में तुपुदाना ओपी में कंपनी के द्वारा समाचार लिखने तक किसी तरह की लिखित जानकारी नहीं दी गई है, वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी इस संबंध में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- रांची से रायपुर जा रही बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान