रांची में दो नाबालिगों से दुष्कर्म, पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया
तुपुदाना पुलिस ने दो नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
तुपुदाना पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया।
स्मार्ट सिटी क्षेत्र में दो नाबालिगों से दुष्कर्म हुआ।
हटिया डीएसपी मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, तुपुदाना। तुपुदाना पुलिस ने शनिवार की रात दो नाबालिग सहित सात लोगों को हिरासत में लिया, सभी संदिग्ध अवस्था में थे। दोनों नाबालिग जगन्नाथ पुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
वहीं पांचों लड़के जिसमें तीन नाबालिग और दो बालिग बताया जा रहा हैं, तुपुदाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सुनसान इलाके में शनिवार की देर रात गस्ती के दौरान पुलिस ने पांच लड़के एवं दो नाबालिग को संदिग्ध अवस्था में देखा और सभी को पूछताछ के लिए तुपुदाना ओपी में लेकर आ गयी।
तुपुदाना ओपी में नाबालिग से नाम पता पूछ कर उनके अभिभावकों को तो बुलाया गया, जहां नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उन लोगों के साथ स्मार्ट सिटी में दुष्कर्म की घटना हुई है।
तीन युवकों ने दोनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए, जिसे नाबालिग नहीं पहचान पायी। दुष्कर्म की घटना के बाद बदहवास वे लोग स्मार्ट सिटी क्षेत्र में थे, इस बीच तीन लड़के इन लोगों को बहला फुसलाकर कर घर छोड़ने के बहाने तुपुदाना क्षेत्र में ले आए और देर रात में संदिग्ध अवस्था में देख कर सभी लोगों को तुपुदाना पुलिस पूछताछ के लिए तुपुदाना ओपी ले आयी, जहां दोनों नाबालिग ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना को बताया।
तुपुदाना पुलिस दोनों नाबालिग के अभिभावकों को बुलाने के बाद दिनभर पूछताछ करने के बाद सभी को जगन्नाथपुर थाना भेज दिया, जहां दोनों नाबालिग से हटिया डीएसपी नीरज कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी पूछताछ कर मामले का जानकारी ले रहे हैं।
तुपुदाना पुलिस एवं पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों नाबालिगों के साथ स्मार्ट सिटी से क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना हुई है। उसके बाद दोनों नाबालिग बदहवास स्मार्ट सिटी क्षेत्र में घूम रहे थे। वहीं, पर तुपुदाना क्षेत्र के तीन लड़के इन लोगों को लेकर तुपुदाना आये थे।
खबरें और भी
फिलहाल हटिया डीएसपी कार्यालय में दोनों नाबालिगों से पूछताछ हो रही है, संभवत देर रात में मामला दर्ज कर कल दोनों का मेडिकल जांच एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रांची में नगर निगम के कर्मचारी की ओझा-गुनी के शक में हत्या, कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा आरोपित