Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वरमाला का चल रहा था कार्यक्रम, अचानक आ धमका पहला पति, फिर मंडप में जो हुआ उसे देख सब हो गए हैरान

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 09:25 PM (IST)

    मन में हजारों सपने सजाए घोड़ी पर सवार बैंड बाजे की धुन पर मंद-मंद मुस्कान के साथ थिरक रहे दूल्हे रवि राज के सपने उस समय चकनाचूर हो गए जब उसे पता चला क ...और पढ़ें

    वरमाला का चल रहा था कार्यक्रम, अचानक आ धमका पहला पति (सांकेतिक तस्वीर)
    वरमाला का चल रहा था कार्यक्रम, अचानक आ धमका पहला पति (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. वरमाला के बाद पहुंचे गया के युवक ने लड़की को बताया अपनी पत्नी
    2. दूल्हे को जमकर पीटा, बंधक बने बरातियों को पुलिस ने कराया मुक्त

    जागरण संवाददाता, रातू (रांची)। मन में हजारों सपने सजाए घोड़ी पर सवार बैंड बाजे की धुन पर मंद-मंद मुस्कान के साथ थिरक रहे दूल्हे रवि राज के सपने उस समय चकनाचूर हो गए, जब उसे पता चला कि दुल्हन तो पहले से शादीशुदा है।

    दरअसल, रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित मेरियाटांड़ निवासी छोटन विश्वकर्मा की बेटी सपना कुमारी की शादी बिहार के औरंगाबाद जिले के अम्बा ग्राम निवासी अवशेष शर्मा के बेटा रवि राज से तय हुई थी।

    तय तिथि के अनुसार 11 मार्च को अवधेश शर्मा गाजे-बाजे के साथ अपने बेटे की बरात लेकर छोटन के यहां पहुंचे। बरातियों का स्वागत भी शाही अंदाज में किया गया, लेकिन जैसे ही वरमाला की रस्म हुई बिहार के गया से एक युवक शादी समारोह में आ धमका और सपना को अपनी पत्नी बताते हुए हंगामा करने लगा।

    गया से आए युवक ने लड़के रवि राज की धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद फिर शादी समारोह में लगा पंडाल और शादी मंडप रणक्षेत्र में बदल गया, जो जिसको मिला, उसी पर हाथ साफ किया।

    दूल्हा मंडप से फरार, बरातियों को लड़की वालों ने बनाया बंधक 

    इधर, मौके का फायदा उठाते हुए दूल्हा रवि राज मंडप से फरार हो गया, लेकिन रात लगभग एक बजे लड़की पक्षवालों ने बरात में आई महिलाओं और बरातियों को बंधक बना लिया और शर्त रखी कि जबतक दहेज में दिए रुपये और सामान नहीं मिलेगा, उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। भूखे-प्यासे बराती रात भर बंधक बने रहे।

    सुबह होने के बाद लड़के के पिता अवशेष शर्मा किसी तरह छुपते-छुपाते दिन के ग्यारह बजे रातू थाना पहुंचे एवं थाना प्रभारी से बरातियों को मुक्त कराने की गुहार लगाई।

    इसके बाद रातू थाना पुलिस की मदद से बरातियों को बंधन मुक्त कराया गया एवं दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि जो भी जिसका सामान और दहेज लिया है, 15 मार्च तक एक-दूसरे को वापिस कर देंगे।

    पिता के डर से लड़की ने पहली शादी की नहीं दी जानकारी

    गया से पहुंचा लड़का विवाह स्थल पर जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि जिस लड़की की शादी हो रही है, वह उसकी पहली पत्नी है। दोनों रेलवे में कार्यरत हैं और पिछले ही वर्ष दोनों ने प्रेम विवाह किया है।

    खबरें और भी

    वह यह भी कह रहा था कि उसने सपना को कई बार इसकी जानकारी अपने स्वजन को देने को कहा, परंतु वह अपने माता-पिता से डरती थी। इस बीच उसकी फिर शादी तय कर दी गई।

    इधर, हंगामा बढ़ता देख युवक भी वहां से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लड़का-लड़की दोनों रेलवे के कर्मचारी है। लव मैरिज किया था। लड़की बाप को बताने में डर रही थी। इसकी फिर से शादी करा दी गई।

    ये भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Elections: सांसद के साथ विधायक भी टिकट के लिए लगा रहे जोर, मिलेगा मौका या कटेगा पत्ता; पढ़ें रिकॉर्ड

    दुल्हन को 'खरे सोने' की थी उम्मीद, जब टूट गई आस तो शादी के जोड़े में पहुंची थाने और कर दिया ड्रामा