विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्‍या जाएंगे झारखंड के तीन लाख परिवार, विहिप घर-घर जाकर देगा आमंत्रण, बनेगी 1200 की टोली

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 02 Nov 2023 02:08 PM (IST)

अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होना है। इसके ...और पढ़ें

अयोध्‍या में भगवान राम के मंदिर की तस्‍वीर।
अयोध्‍या में भगवान राम के मंदिर की तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, रांची। अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होना है। उसके बाद रामलला के दर्शन के लिए आम लोगों को निमंत्रण देने की योजना विहिप ने बनाई है। झारखंड के तीन लाख परिवारों तक पहुंचने के लिए 1200 टोली का गठन किया जाएगा। ये ऐसे परिवार होंगे, जिन्होंने वर्ष 2021 में राम मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग किया था।

लोगों के घर-घर जाकर भेजा जाएगा निमंत्रण

इस संबंध में रांची में प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक के बाद विहिप के प्रांत मंत्री बीरेंद्र साहू ने कहा कि पांच नवंबर को अयोध्या में अक्षत मिलेगा, जिसे निमंत्रण के रूप में लोगों को घर-घर जाकर देना है।

उसके साथ राम मंदिर की तस्वीर भी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की जाएगी कि 22 जनवरी को स्थानीय मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करें, घर में दीप जलाएं और उसके बाद सपरिवार रामलला के दर्शन की योजना बनाएं।

सभी से प्रभु के दर्शन के लिए जाने का आग्रह

साहू ने कहा कि एक से 15 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान तीन लाख से ज्यादा परिवारों में पहुंचने की योजना बनी है, परंतु जिन परिवारों में विहिप के कार्यकर्ता नहीं पहुंच पाएंगे उन सभी रामभक्तों से भी आग्रह है कि वे फरवरी के बाद भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें: Jamtara Crime: डॉक्टर के घर में घुसे नकाबपोश डकैत, कंपाउंडर को गनप्वॉइंट रखकर लूट लिए कैश समेत लाखों के गहने

कार्यक्रमों की तिथि 

उन्होंने कहा कि बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा के साथ ही अगामी कार्यक्रम श्रद्धानंद बलिदान दिवस 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक, समरसता दिवस 14 और 15 जनवरी, श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान जो की 16 जनवरी से 21 जनवरी तक किया जाएगा, जिसमें रामचरितमानस का पाठ, हनुमान चालीसा, विजय महामंत्र और संध्या आरती की जाएगी, इस विषय पर योजना बनाई गई।

बैठक में रहे ये सभी उपस्थित

उन्होंने कहा कि भीड़ को देखते हुए आम श्रद्धालुओं से 22 फरवरी 2024 के बाद दर्शन के लिए अयोध्या आने का आग्रह किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र मंत्री बिरेंद्र बिमल, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष नेत्रगंवाकर, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार व रंगनाथ महतो, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथलेश्वर मिश्र, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, प्रांत सहसेवा प्रमूख अशोक अग्रवाल, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख जुगल किशोर प्रसाद, प्रांत प्रचार-प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, विभाग मंत्री किशुन झा, कुमार गौरव, विजय यादव, विनय कुमार, कोलेश्वर टुडू, विजय कुमार, जगदीश मंडल, कुलदीप सिंह, गणेश शंकर विद्यार्थी, रामप्रताप सिंह, राजेश, अजीत एवं अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ED की बड़ी कार्रवाई: 250 करोड़ के अवैध बालू खनन घोटाले में फिर से पड़ी रेड, सलाखों के पीछे हैं दो मुख्‍य आरोपित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।