Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamtara Crime: डॉक्टर के घर में घुसे नकाबपोश डकैत, कंपाउंडर को गनप्वॉइंट रखकर लूट लिए कैश समेत लाखों के गहने

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 08:08 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand Crime News जामताड़ा के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण चक्रवर्ती के घर मंगलवार रात छह नकाबपोश डकैतों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिय ...और पढ़ें

    लूटकांड के बाद डॉक्टर से बात करते पुलिस अधिकारी। (जागरण फोटो)
    लूटकांड के बाद डॉक्टर से बात करते पुलिस अधिकारी। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. डॉक्टर के घर में घुसे डकैतों ने गन प्वाइंट पर लूटा लाखों का सामान।
    2. 2.65 लाख कैश और 2.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने की लूट।

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण चक्रवर्ती के घर मंगलवार रात करीब नौ बजे घुसे छह नकाबपोश डकैतों ने गनप्वॉइंट पर लाखों का सामान लूट लिया। लूट की वारदात के समय डॉक्टर चक्रवर्ती का कंपाउंडर घर में ही मौजूद था।

    घर में दाखिल हुए डकैतों ने कपांउंडर को देखते ही उसे गन प्वॉइंट पर ले लिया और घर में रखे  2.65 लाख रुपये कैश के साथ, तकरीबन ढाई लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने लूट ले गए।

    डॉक्टर चक्रवर्ती ने बताया कि वह दुर्गा पूूजा के त्योहार पर अपनी पत्नी के साथ कोलकाता स्थित अपनी ससुराल गए थे। इस दौरान उन्होंने घर में रहने की जिम्मेदारी अपने कंपाउंडर को दी थी। कंपाउंडर से लूट की खबर सुनते ही वह कोलकाता से वापस जामताड़ा लौट आए।

    ताला तोड़कर घुसे थे डकैत

    डॉक्टर चक्रवर्ती के कंपाउंडर मो. सफी ने बताया कि वह जब विजयादशमी रात घर में सोने के लिए पहुंचे, तो सीढ़ी वाले गेट का ताला टूटा हुआ था। ऊपर के कमरे में जाने के लिए जब वह आगे पहुंचे, तो वहां भी गेट का ताला टूटा हुआ था।

    इसी बीच घर में पहले से ही घुसे डकैतों ने उन्हें गन प्वॉइंट पर ले लिया और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकले। सभी डकैतों ने गमछे से अपना चेहरा ढंक रखा था। घटना के दूसरे दिन उन्होंने इसकी जानकारी डॉक्टर चक्रवर्ती को दी।

    खबरें और भी

    कहां रखे हैं कीमती सामान, डकैतों को पहले से थी जानकारी

    डॉक्टर चक्रवर्ती की पत्नी ने बताया कि डकैतों को घर में कीमती सामान कहां रखे हुए हैं, इस बात की जानकारी अच्छी तरह से थी। एक कमरे में दाखिल होने के बाद उन्होंने दूसरे कमरे का ताला नहीं तोड़ा, उन्हें पता था कि एक कमरे से दूसरे कमरे में दाखिल होने के लिए बाथरूम के गेट से ही इंट्री है।

    इतना ही नहीं, इन डकैतों ने घर में रखे कैश व सोने-चांदी के गहनों के अलावा, किसी भी कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया। दोनों कमरों में रखी कीमती घड़ियां, कपड़े और लैपटाप तक डकैत कमरे में ही छोड़ कर चले गए।

    मौके पर पहुंची जामताड़ा टाउन थाने की पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस टीम ने आशंका जाहिर की है कि इसमें किसी जानकार का ही हाथ है। किसी जानकार व्यक्ति की रेकी के बाद ही शहर के बीचोंबीच ऐसी वारदात को डकैतों ने अंजाम दिया।

    यह भी पढ़ें: आलाकमान की हरी झंडी मिलते ही बढ़ेगा झारखंड BJP का कुनबा, सरयू राय व मधु कोड़ा समेत इन दिग्गजों की हो सकती है वापसी

    बाबूलाल की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने रांची आएंगे JP Nadda, रैली को भव्य बनाने में जुटी प्रदेश BJP