विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबूलाल की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने रांची आएंगे JP Nadda, रैली को भव्य बनाने में जुटी प्रदेश BJP

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 25 Oct 2023 10:23 PM (IST)

Jharkhand News भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 अक्टूबर को हरमू मैदान में होने वाली संकल्प यात्रा समापन कार्यक्रम के ...और पढ़ें

बाबूलाल के संकल्प यात्रा समापन समारोह में भाग लेंगे जेपी नड्डा। (फाइल फोटो)
बाबूलाल के संकल्प यात्रा समापन समारोह में भाग लेंगे जेपी नड्डा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में भाग लेंगे जेपी नड्डा।
  2. 6 विधानसभा क्षेत्रों रांची, हटिया, कांके, मांडर, खिजरी और तमाड़ की होगी संयुक्त जनसभा।

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में होने वाली संकल्प यात्रा समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के कारण संकल्प यात्रा का अवकाश था।

26 अक्टूबर से शुरू होगा अंतिम चरण

यात्रा का नौवां और अंतिम चरण 26 अक्टूबर से प्रारंभ होगा, जो 28 अक्टूबर को संयुक्त सभा के साथ संपन्न होगा। 26 अक्टूबर को बाबूलाल मरांडी बाघमारा विधानसभा क्षेत्र और 27 अक्टूबर को ईचागढ़ और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपे जाएंगे 312 अमृत कलश

समापन समारोह की तैयारी जोरशोर से शुरू हो चुकी है। इस दौरान 312 अमृत कलश भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपे जाएंगे।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका के लिए झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर बलिदानियों के गांवों से इन कलशों में पवित्र मिट्टी का संग्रह किया गया है।

राज्य के सभी 263 प्रखंडों और 49 नगर निकायों को मिलाकर जमा किए गए कुल 312 कलश संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम के दिन हरमू मैदान पहुंचेंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह

उन्होंने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोनों कार्यक्रमों में शामिल होकर मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्साह और उमंग है।

हजारीबाग में वकीलों के बीच मारपीट पर काउंसिल ने मांगी जानकारी

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड बार काउंसिल ने हजारीबाग जिला बार संघ के चुनाव में मारपीट और हंगामे पर चुनाव कमेटी से पूरी जानकारी मांगी है। हजारीबाग बार एसोसिएशन का चुनाव 20 अक्टूबर को हुआ था।

मतगणना के दौरान परिणाम को लेकर कुछ वकीलों ने हंगामा कर दिया था। वकीलों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में कई वकीलों को चोट भी लगी थी। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना के बाद दोनों गुटों के बीच प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

इस घटना के बाद बार काउंसिल के सदस्यों ने भी नाराजगी जाहिर की है। सदस्यों ने बार काउंसिल के अध्यक्ष से इस घटना पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

इसके बाद अध्यक्ष ने चुनाव कमेटी से रिपोर्ट मांगी है। बार काउंसिल के सचिव ने हजारीबाग बार एसोसिएशन को इस संबंध में पत्र भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर उलिहातू आएंगे PM मोदी, धरती आबा को नमन कर योजनाओं की देंगे सौगात

आरोपों से चिढ़ी महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे की डिग्री पर कसा तंज, गोड्डा सांसद का पलटवार- 'डिग्रीवालों ने तो...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।