विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलाकमान की हरी झंडी मिलते ही बढ़ेगा झारखंड BJP का कुनबा, सरयू राय व मधु कोड़ा समेत इन दिग्गजों की हो सकती है वापसी

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 25 Oct 2023 10:47 PM (IST)

आने वाले दिनों में झारखंड भाजपा का कुनबा बढ़ सकता है। पार्टी में कई बड़े दिग्गजों की घरवापसी कर सकते ...और पढ़ें

भाजपा आलाकमान की हरी झंडी की प्रतीक्षा, झारखंड में बढ़ेगा भाजपा का कुनबा। (फाइल फोटो)
भाजपा आलाकमान की हरी झंडी की प्रतीक्षा, झारखंड में बढ़ेगा भाजपा का कुनबा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. झारखंड में बढ़ेगा भाजपा का कुनबा, राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी की प्रतीक्षा।
  2. मधु कोड़ा, सरयू राय समेत कई दिग्गज नेताओं की वापसी के संकेत।
  3. रघुवर दास को राज्यपाल बनाए जाने के बाद तेजी से बदल रहा समीकरण।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में भाजपा का कुनबा बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कई कद्दावर नेताओं की पार्टी में वापसी होगी। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने के बाद समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।

सरयू राय की वापसी की प्रबल संभावना

पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा से नाता तोड़ने वाले सरयू राय की पार्टी में वापस आने की प्रबल संभावना है।

सरयू राय पूर्व से ही कहते रहे हैं कि उनका विरोध सिर्फ एक धड़ा कर रहा था। रघुवर दास से उनका विरोध जगजाहिर रहा है। ऐसे में उनकी पार्टी में वापसी को लेकर चर्चाएं हैं।

निर्दलीय MLA अमित यादव की वापसी तय

बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित यादव की भी भाजपा में वापसी तय है। अमित यादव को पिछले चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।

हालांकि अमित यादव हर मौके पर भाजपा का साथ देते रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में भी उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।

हेमंत सरकार की घेराबंदी में मिलेगी मदद

सरयू राय और अमित यादव अगर भाजपा में वापस आ गए तो विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ जाएगी। भाजपा के विधायकों की संख्या 27 हो जाएगी।

इस बदलाव से कोई राजनीतिक उलटफेर तो नहीं होगा, लेकिन भाजपा का मनोबल बढ़ेगा। सत्ता से बाहर चल रही भाजपा का उत्साह भी बढ़ेगा। सरयू राय साथ आए तो हेमंत सरकार की घेराबंदी में भी वह प्रभावी साबित होंगे।

आलाकमान को भेजी गई रिपोर्ट

आगामी चुनाव में भी ऐसे दिग्गज नेताओं की वापसी का भाजपा को लाभ मिलेगा, जो रघुवर दास से अदावत के कारण पार्टी से दूर थे। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की भी वापसी हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, ऐसे प्रमुख नेताओं की सूची भाजपा आलाकमान को भेजी गई है; जो पार्टी में वापस करना चाहते हैं। रिपोर्ट दी गई है कि इनके लौटने से भाजपा को फायदा होगा। शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के बाद पार्टी अगला कदम उठाएगी।

मधु कोड़ा की भी हो सकती है वापसी

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की भी भाजपा में वापसी की अटकलें भी तेज हो गई है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा चाईबासा से कांग्रेस सांसद हैं। वे कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

कोड़ा दंपत्ति को इस बात की आशंका है कि अगले लोकसभा चुनाव में चाईबासा सीट से टिकट मिलने में मुश्किलें आ सकती हैं। ऐसे में वे पाला बदल सकते हैं।

मधु कोड़ा ने अपना राजनीतिक सफर भाजपा से ही आरंभ किया था। बाद में वे तत्कालीन अर्जुन मुंडा सरकार का तख्ता पलट कर चर्चा में आए।

बतौर निर्दलीय विधायक उन्होंने कांग्रेस और झामुमो के सहयोग से लगभग दो वर्ष तक सरकार चलाई थी। बाद में वे भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में जेल में भी रहे। उनके खिलाफ जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: आरोपों से चिढ़ी महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे की डिग्री पर कसा तंज, गोड्डा सांसद का पलटवार- 'डिग्रीवालों ने तो...'

बाबूलाल की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने रांची आएंगे JP Nadda, रैली को भव्य बनाने में जुटी प्रदेश BJP

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।