यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Jharkhand: रांची में मौसम रहेगा सुहाना; राज्य में कहीं-कहीं गरज और बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी
झारखंड में आज भी मौसम सुहाना रहने वाला है। राज्य के लगभग सभी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

HighLights
- रांची में आज रहेगा न्यूनतम 23 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान
- रामगढ़ में आज रहेगा न्यूनतम 23.9 और अधिकतम 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान
जागरण डिजिटल डेस्क, रांची। बीते दिनों राज्य के कुछ स्थानों पर हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बेहद राहत दी है। झारखंड में आज भी मौसम सुहाना रहने वाला है। हालांकि, राजधानी रांची के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यहां मौसम सामान्य रहेगा।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमानों के मुताबिक, आज राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की या मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी भी किया गया है।
कोडरमा में मौसम का हाल
आज कोडरमा में आसमान में कभी-कभी बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। अगले चार दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
.jpg)
चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय वर्षा की संभावना है।
चतरा और पलामू में मौसम का हाल
चतरा में आज मौसम सुहाना रहेगा। वर्षा की पूरी संभावना है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे।
इसके अलावा, पलामू ,गढ़वा व लातेहार में वर्षा नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें- Bihar Weather: आज से मौसम का बदलेगा रुख, तीन दिनों तक बारिश की संभावना; इन इलाकों में बरसेगा पानी
इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिली है। अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद है।