Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chief Secretary of UP: कौन हैं IAS मनोज कुमार सिंह, जिन्हें CM योगी ने बनाया UP का मुख्य सचिव; रांची से है खास कनेक्शन

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 02:43 PM (IST)

    Who is IAS Manoj Kumar Singh उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईएएस मनोज कुमार सिंह को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया है। आइएएस मनोज कुमार ...और पढ़ें

    यूपी के नए मुख्य सचिव बनाए गए IAS मनोज कुमार सिंह।
    यूपी के नए मुख्य सचिव बनाए गए IAS मनोज कुमार सिंह।

    HighLights

    1. रांची में पले-बढ़े मनोज कुमार सिंह बने यूपी के मुख्य सचिव
    2. रांची के जाने-माने डॉक्टर रहे हैं मनोज कुमार के दिवगंत पिता
    3. एचईसी सेक्टर-2 में रहता है परिवार, बड़े भाई हैं हाई कोर्ट में वकील

    जागरण टीम, रांची/लखनऊ। Who Is UP Chief Secretary Manoj Kumar Singh : मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव (UP Chief Secretary Manoj Kumar Singh) बनाए गए हैं। 1988 बैच के आइएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह की गिनती तेजतर्रार अफसरों में होती है। वह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के पसंदीदा अधिकारी माने जाते हैं।

    मनोज सिंह (Chief Secretary of UP) मूल रूप से रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत मझुई गांव के रहनेवाले हैं। उनकी पत्नी डॉ. रश्मि सिंह भी 1989 बैच की आइएएस अधिकारी हैं। अभी वह श्रीनगर में प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर हैं।

    रांची के जाने-माने डॉक्टर थे मनोज के पिता

    मनोज के पिता दिवंगत राधिका रमण सिंह रांची के जाने-माने चिकित्सक थे। एचईसी अस्पताल में उन्होंने शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में लंबे समय तक सेवा दी थी। कुछ वर्ष पहले उनका निधन हो गया था।

    मनोज के बड़े भाई अरविंद कुमार सिंह झारखंड हाई कोर्ट में वकील है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-2 में ही रहते हैं। मां भी साथ रहती हैं।

    रांची में हुआ था मनोज का जन्म

    मनोज कुमार का जन्म 1965 में रांची में हुआ था। मनोज कुमार सिंह रांची के एचईसी सेक्टर-2 में पले-बढ़े है। उनकी प्रारभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय एचईसी हुई है। मनोज कुमार सिंह का अक्सर रांची आना-जाना होता रहता है।

    खबरें और भी

    रविवार को संभाला मुख्य सचिव का प्रभार

    वह जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। रविवार को उन्होंने लखनऊ में मुख्य सचिव के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया। मनोज कुमार के पास अबतक उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त, आइआइडीसी, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी थी।

    कई बड़े जिलों के रहे हैं डीएम

    मनोज कुमार सबसे पहले वर्ष 1990 में यूपी के मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बने थे। इसके बाद से ही वह कई अहम पदों की जिम्मेदारियां संभाली हैं। मनोज कुमार ललितपुर, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत, मुरादाबाद और अलीगढ़ में डीएम भी रह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Manoj Kumar Singh IAS: कौन हैं आईएएस मनोज कुमार सिंह, ज‍िन्हें बनाया गया यूपी का मुख्‍य सच‍िव

    Manoj Kumar Singh IAS: यूपी के मुख्य सचिव बनने के बाद मनोज कुमार की क्‍या हैं प्राथमिकताएं? तय क‍िया है ये टारगेट