Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champai Soren: क्या BJP ज्वाइन करेंगे चंपई सोरेन? दिल्ली में दिया क्लियर कट जवाब; रांची तक हलचल तेज

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 03:38 PM (IST)

    चंपई सोरेन के दिल्ली दौरे से झारखंड की सियासत गरमाई हुई है। दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात और भाजपा में शामिल होने की अटकलों को चंपई सोरे ...और पढ़ें

    चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया। (फाइल फोटो)
    चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया। (फाइल फोटो)

    एएनआई, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM नेता चंपई सोरेन ने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी किसी से कोई मुलाकात नहीं हुई है। दिल्ली मैं अपने निजी काम से आया था। मैं उनसे (भाजपा नेता से) मिलना नहीं चाहता था।

    भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी चंपई सोरेन ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि यह सब कौन कह रहा है।

    बता दें कि चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से नाराज हैं। झामुमो और हेमंत सोरेन से नाराजगी पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने को अपमान बताया था।

    इस बीच, उनके दिल्ली दौरे और भाजपा में शामिल होने की अटकलों ने झारखंड की सियासत को गर्म कर दिया।

    भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी अटकलें

    बता दें कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि चंपई सोरेन दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। अटकलें थी कि चंपई सोरेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के लगातार संपर्क में हैं।

    ऐसी अटकलें थी कि चंपई सोरेन दिल्ली में इन दोनों नेताओं के अलावा गृहमंत्री शाह से मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल, चंपई सोरेन ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबरों को अफवाह बताते हुए इनकार कर दिया है।

    वापस झारखंड पहुंचेंगे चंपई सोरेन 

    चंपई सोरेन आज दिल्ली से वापस झारखंड पहुंच रहे हैं। वह मंगलवार को दोपहर नई दिल्ली से कोलकाता की फ्लाइट से पश्चिम बंगाल के रास्ते जमशेदपुर पहुंचेंगे। भले ही उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात और भाजपा में जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, लेकिन भाजपा नेताओं के बयान को देखें तो अभी चंपई सोरेन प्रकरण में नया मोड़ आ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Champai Soren: चंपई सोरेन का क्या होगा? दिल्ली में डटे रहने से बढ़ रहा सियासी तापमान, तीखी बयानबाजी भी तेज

    Champai Soren: चंपई सोरेन के कोल्हान में झामुमो के बागी भाजपा में होते हैं हिट; संताल में मिसफिट, समझें पॉलिटिक्स

    खबरें और भी