CM की हत्या की साजिश रचने वाले आतंकी की कथित गर्लफ्रेंड साहिबगंज से गिरफ्तार, हामिद के इशारे पर करती थी काम
Sahibganj News: पश्चिम बंगाल के बर्धमान से पकड़े गए आतंकी मोहम्मद हामिद की करीबी अर्पिता सरकार को बंगाल एसटीएफ ने झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने साहिबगंज से अर्पिता सरकार को किया गिरफ्तार।
HighLights
आतंकी मोहम्मद हामिद की करीबी अर्पिता साहिबगंज से गिरफ्तार।
अर्पिता पर हनी ट्रैप और रेकी करने का आरोप।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश में नाम।
जागरण संवाददाता, साहिबगंज। पश्चिम बंगाल के बर्धमान से पकड़े गए आतंकी मोहम्मद हामिद की करीबी व कथित गर्लफ्रेंड बंगाल को बंगाल एसटीएफ ने झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा से गिरफ्तार किया है। अर्पिता बरहड़वा थाना क्षेत्र के करेला गांव निवासी सुजीत सरकार की पुत्री है।
सुजीत सरकार की स्टेशनरी की दुकान है। मां आंगनबाड़ी कर्मी थी जिसकी मृत्यु हो चुकी है। अर्पिता दो बहनों में छोटी है तथा बीएसके कालेज बरहड़वा में सत्र 2022-26 में अंग्रेजी आनर्स की छात्रा है।
बताया जाता है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वह करीब चार साल पहले मोहम्मद हामिद के संपर्क में आयी। वह मो. हामिद द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करती थी। इसमें हनी ट्रैप में किसी को फंसाना, मोबाइल नंबर एकत्र करना, घर या व्यक्ति की तस्वीर एकत्र करना, रेकी करना आदि काम शामिल था।
पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश का खुलासा वहां की एसटीएफ ने किया था। इस क्रम में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसी क्रम में अर्पिता सरकार का नाम सामने आया। बताया जा रहा है कि अर्पिता सरकार से बंगाल एसटीएफ के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने भी बरहड़वा थाने में कड़ी पूछताछ की।
अर्पिता सरकार से मिले इनपुट के बाद मो. हामिद की गिरफ्तारी हुई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि हमीद के पास पश्चिम बंगाल के कुछ प्रमुख राजनीतिक नेताओं और संगठनों से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों संबंधी सूचनाएं मौजूद थीं। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कहीं संभावित लक्ष्यों की रेकी तो नहीं की जा रही थी।
खबरें और भी
बंगाल एसटीएफ अर्पिता सरकार नामक एक युवती को गिरफ्तार कर ले गयी है। इस मामले में साहिबगंज पुलिस की भूमिका केवल आवश्यक स्थानीय सहयोग तक सीमित रही।
अमित कुमार सिंह, एसपी, साहिबगंज