लोहरदगा में पदस्थापित एएसआइ मनोज गोंड का निधन, साहिबगंज में पुलिस ने दी अंतिम सलामी
Sahibganj News: लोहरदगा में पदस्थापित पुरानी साहिबगंज के एएसआइ मनोज गोंड का बीमारी के कारण निधन हो गया। ...और पढ़ें

सलामी देती साहिबगंज पुलिस और एएसआइ मनोज गोंड (फाइल फोटो)।
जागरण संवाददाता, साहिबगंज। लोहरदगा जिले में पदस्थापित पुरानी साहिबगंज के रहनेवाले एएसआइ मनोज गोंड का निधन गुरुवार को हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की सुबह यहां शव लाया गया। यहां पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी।इसके बाद मुक्तेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मुखाग्नि छोटे भाई के पुत्र कृष कुमार गोंड ने दी। मनोज गोंड के भतीजे अभिषेक आनंद ने बताया कि उनके लीवर में समस्या थी। दो-ढाई साल से उनका इलाज चल रहा था। 10-15 दिन तबीयत बिगड़ने पर कोलकाता इलाज के लिए ले जाया गया। इसके बाद वह ठीक हो गए। वापस आने पर ड्यूटी भी ज्वाइन कर लिया लेकिन तबीयत बिगड़ने पर दो-तीन दिन पूर्व उन्हें पुन: कोलकाता ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया।
शुक्रवार की सुबह कोलकाता से सीधे शव यहां लाया गया। यहां पुलिस जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस मौके पर जिला पुलिस एसोसिएशन के मंत्री वीरेंद्र राय, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, संयुक्त सचिव रामनाथ पासवान, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रसाद, केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा आदि थे। मनोज गोंड तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके दो बच्चे हैं। पत्नी लंबे समय से अलग रहती थी। दोनों बच्चे भी उन्हीं के साथ रहते हैं।