Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेन की बोगी में तहखाना बना कर शराब की तस्करी, हावड़ा-गया एक्सप्रेस से पकड़ाया 40 केन बीयर

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:19 AM (IST)

    तस्करों ने हावड़ा-गया एक्सप्रेस में तहखाना बनाकर 40 केन बीयर छिपा दी थी, जिसे आरपीएफ ने बरहड़वा में गुप्त सूचना पर पकड़ा। बरामद बीयर की कीमत छह हजार र ...और पढ़ें

    HighLights

    1. हावड़ा-गया एक्सप्रेस में बीयर तस्करी का खुलासा।

    2. ट्रेन के शौचालय में गुप्त तहखाना बनाया गया था।

    3. आरपीएफ ने 40 केन बीयर जब्त की।

    संवाद सूत्र, बरहड़वा (साहिबगंज)। शराब तस्करी में शामिल लोग तस्करी के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। तस्करों ने हावड़ा-गया एक्सप्रेस (13023) ट्रेन में तहखाना बनाकर उसमें बीयर का 40 केन छुपा दिया। 

    तस्कराें के कारनामों की भनक आरपीएफ जवानों को लग गयी और पूरा माल पकड़ा गया। बरामद बीयर की अनुमानित कीमत छह हजार रुपये बताई जा रही है। बताया जाता है कि बरहड़वा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार को उनके गुप्तचर ने सूचना दी कि हावड़ा- गया एक्सप्रेस से शराब की तस्करी की जा  रही है।

    इसके बाद वह जवानों के साथ बरहड़वा में ट्रेन में सवार हो गए। इसके बाद उनके नेतृत्व में जवान बरहड़वा में ट्रेन में सवार हुए और सभी बोगियों में छानबीन शुरू की। तीनपहाड़ स्टेशन के समीप ट्रेन के एस-थ्री की जांच के दौरान शौचालय के गेट पर छत में लगे प्लाईवुड पैनल को खोलने पर उसके अंदर बने गुप्त स्थान से 500 एमएल के 40 बडवाइज़र मैग्नम बीयर कैन मिले।

    आरपीएफ ने बरामद बीयर को तीनपहाड़ स्टेशन पर जब्त कर लिया। इसके बाद जब्त शराब को आरपीएफ पोस्ट बरहड़वा लाया गया। आरपीएफ के द्वारा अग्रेतर कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग साहिबगंज को सूचना दी है।

    यह ट्रेन बरहड़वा से रात 1.32 में खुली और तीनपहाड़ रात 1:46 में पहुंची। टीम में एएसआइ सुरेश पासवान, कांस्टेबल अनिल कुमार साह और कांस्टेबल रमेश यादव व ट्रेन एस्कार्ट पार्टी एएसआइ प्रसेनजीत दास एवं कांस्टेबल प्रवीण कुमार राय शामिल थे। 

    बता दें कि बिहार में शराब प्रतिबंधित है, इसलिए झारखंड से सड़क और रेलमार्ग से शराब भेजने के तस्कर नए रास्ते खोजते रहे हैं। हाल ही में बिहार जा रही एसी बस में भी ऐसा ही तहखाना मिला था, भारी मात्रा में तस्करी का मामला पकड़ाया था। 

    खबरें और भी