विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंकज मिश्रा के साहिबगंज स्थित आवास पहुंची CBI की टीम, पत्‍नी संंग पूछताछ जारी; एक हजार करोड़ के अवैध खनन से जुड़ा मामला

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 07 Dec 2023 01:01 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 07 Dec 2023 03:25 PM (GMT+05:30)

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी पंकज मिश्रा की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सुबह सीबीआई ...और पढ़ें

पंकज मिश्रा के साहिबगंज स्थित आवास में पहुंची सीबीआई की टीम।
पंकज मिश्रा के साहिबगंज स्थित आवास में पहुंची सीबीआई की टीम।

जासं, साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में एक हजार रुपये के अवैध खनन के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले पंकज मिश्रा के आवास आज सीबीआई की टीम पहुंची हुई है। सीबीआई एसपी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम रांची से यहां पहुंची हुई है। जिरवाबाड़ी थाना से पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है। गौरतलब है कि अवैध खनन की सीबीआई जांच रोकने के लिए पंकज मिश्रा द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पिछले दिनों खारिज कर दी गयी थी।

पत्‍नी से चल रही है पूछताछ

पंकज मिश्रा इन दिनों जेल में है। इससे पहले 24 नवंबर को भी टीम आयी थी। घर में इस वक्‍त पंकज मिश्रा की पत्‍नी है। पंकज मिश्रा के यहां जब केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम पहुंची, तो उन्‍होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला। काफी देर बाद यह खुला और अधिकारियों के अंदर घुसते ही इसमें फिर से ताला लगा दिया गया। छापेमारी सिर्फ पंकज मिश्रा के आवास पर ही नहीं हुई, बल्कि उनके किसी करीबी के यहां भी सीबीआई की टीम पहुंची। टीम के एक पदाधिकारी ने बताया कि पंकज मिश्रा के यहां से कुछ कागजात बरामद हुए हैं। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

पिछले साल हुई थी पंकज की गिरफ्तारी

गौरतलब है कि साहिबगंज अवैध मामले में सीबीआई जांच के झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए पंकज मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्ट की बेंच ने सुनवाई की और हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।अब इसकी अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। मालूम हो कि पंकज मिश्रा को पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर छापा, ओडिशा में रिश्‍तेदारों के नाम शराब के बड़े कारोबार का खुलासा

यह भी पढ़ें: थाने में चोर के साथ थर्ड डिग्री टॉर्चर, मोबाइल चुराने वाले शख्‍स की पुलिस ने पीट-पीटकर कर दी हालत खराब; वीडियो वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।