विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर छापा, ओडिशा में रिश्‍तेदारों के नाम शराब के बड़े कारोबार का खुलासा

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 07 Dec 2023 08:54 AM (IST)

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के झारखंड में रांची स्थित आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची आयकर विभाग की ...और पढ़ें

धीरज साहू के झारखंड में रांची स्थित आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम।
धीरज साहू के झारखंड में रांची स्थित आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से जुड़े तीन राज्यों के आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आयकर चोरी की सूचना पर आयकर विभाग ओडिशा की टीम ने यह छापेमारी की। बुधवार देर शाम खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी।

धीरज के रिश्‍तेदारों के नाम शराब का बड़ा कारोबार

बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी छापेमारी जारी रहेगी। आयकर विभाग की छापेमारी में ओडिशा के बौध, बलांगीर, रायगढ़ा व संबलपुर के अलावा झारखंड के रांची, लोहरदगा तथा बंगाल के कोलकाता स्थित ठिकाने शामिल हैं।

राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर ओडिशा में शराब का बड़ा कारोबार है। वहां बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) नाम से बड़ा फर्म है। इस फर्म से जुड़े बलांगीर, रायगढ़ा व संबलपुर डिस्टिलरी प्लांट में भी आयकर के अधिकारी पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त धीरज साहू से जुड़े रांची व लोहरदगा स्थित आवास में भी टीम पहुंची थी।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

ओडिशा में धीरज के रिश्‍तेदारों के नाम कई कंपनियां

हालांकि, आवास में घर के सदस्य नहीं मिले। वहां ओडिशा में पंजीकृत वाहनों से विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। जहां-जहां साहू से जुड़े बाटलिंग व डिस्टिलरी प्लांट हैं, उन सभी स्थानों पर आयकर विभाग के अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

छापेमारी में आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों के अतिरिक्त और क्या मिला है, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ओडिशा में धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर कई कंपनियां हैं।

इनमें बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाई एश ब्रिक्स), क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड व किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड में विदेशी शराब की बाटलिंग होती है। वहीं, किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड से विदेशी शराब का विपणन होता है।

यह भी पढ़ें: चंद पैसों के लिए अंधा हुआ स्कूल! दो छात्रों को बुरी तरह पीटा फिर 3 घंटे तक दी ये सजा, बेबस पिता से भी की गाली-गलौज

यह भी पढ़ें: 'सरकार बनने के एक घंटे बाद से गिराने की कोशिश' सरायकेला में बोले हेमंत सोरेन, कहा- विपक्ष दूर से पत्थर फेंकने में माहिर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।