यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड के इस जिले को मिलेगी करोड़ों की सौगात! 22 जुलाई को CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन
CM Hemant Soren मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 22 जुलाई को बरहेट के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह कीताजोर में नवनिर्मित पावर ग्रिड और शिवगादी मेले का उद्घाटन कर ...और पढ़ें

HighLights
- 2021 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखी थी आधारशिला
- 70.74 करोड़ की लागत से पावर ग्रिड का हुआ निर्माण
- बेतौना और मंगलहाट में पहले से पावर ग्रिड है स्थापित
जागरण संवाददाता, साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 22 जुलाई को बरहेट पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह कीताजोर में निर्मित ग्रिड तथा शिवगादी मेले का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सोरेन ने 24 जनवरी 2021 को इस ग्रिड की आधारशिला रखी था। जनवरी 2024 में इसका निम्राण पूर्ण हो गया।
70.74 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हुआ है। इसके उद्घाटन के बाद बरहेट, पतना, सीतापहाड़, मोदीकोला, बरहड़वा व ग्रामसीर पीएसएस को इससे बिजली मिलेगी। इससे कुल 80 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। अभी तक इन सभी पीएसएस को साहिबगंज व मंगलहाट ग्रिड से बिजली दी जाती थी।
बेतौना और मंगलहाट में पहले से पावर ग्रिड स्थापित
करीब 70 किमी दूरी पहाड़, झरना, घने जंगल से होते हुए बिजली पहुंचाना पड़ता था। आए दिन इन क्षेत्रों में लो वोल्टेज, ब्रेक डाउन की समस्या बनी रहती थी। इस ग्रिड के चालू होने के साथ वहां के उपभोक्ता को निजात मिल जाएगी। जिले के बेतौना व मंगलहाट में पहले से ग्रिड है।
यह जिले का तीसरा ग्रिड होगा। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता नत्थन रजक ने बताया कि बरहेट के भोगनाडीह में ग्रिड सब स्टेशन बनकर तैयार है। 22 जुलाई को इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। इसके साथ ही उस इलाके के सभी छह पीएसएस को इससे जोड़ दिया जाएगा। तीन ग्रिड हो जाने से जिले के उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। इसकी झमता 2.50 एमवीए है।
खबरें और भी
अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 22 जुलाई को शिवगादी में श्रावणी मेले और बरहेट ग्रिड का उद्घाटन करने आ रहे है। इसे लेकर गुरुवार शाम बरहड़वा एसडीपीओ मंगल सिंह जमुदा, झामुमो संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक सुनिराम हांसदा, राजाराम मरांडी, मुजिबुर रहमान आदि की उपस्थिति में बरहेट संपोषित दामिन उच्च विद्यालय हाई स्कूल तथा नवगछिया स्थित मैदान का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बरहेट पहुंचेंगे। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधिवत उद्घाटन करेंगे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, राजमहल सांसद विजय हांसदा आदि शिवगादी धाम में पूजा-अर्चना करेंगे।