Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज में शराबी पिता ने सो रहे इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, पत्नी को भी मारने की कोशिश

    By Pranesh KumarEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:24 AM (GMT+05:30)

    साहिबगंज के बिशनपुर में एक शराबी पिता ने अपने इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। बेटे और पत्नी द्वारा शराब पीने का विरोध करने पर हुए विवा ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण

    घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण

    HighLights

    1. शराबी पिता ने सो रहे इकलौते बेटे की हत्या की।

    2. कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को भी मारने का प्रयास।

    3. बेटे और पत्नी शराब पीने का विरोध करते थे।

    संवाद सहयोगी, पतना (साहिबगंज)। रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर में रविवार की रात मुजाहिरूल हक नामक अधेड़ ने अपने 22 वर्षीय इकलौते पुत्र सफीकुल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पिता-पुत्र में रविवार की शाम विवाद हुआ था। इसके बाद मुजाहिरूल घर से चला गया। 

    रात में वह दारू पीकर आया और कुल्हाड़ी से सोए हुए बेटे के सिर पर वार कर दिया। मुजाहिरूल को लगा कि बेटे की मौत हो गयी है। इसके बाद वह कुल्हाड़ी लेकर सो रही पत्नी को मारने जा रहा था। बेटी ने यह देख लिया और शोर मचाया। इसके बाद  वह भाग गया। 

    जंगीपुर ले जाने के दौरान मौत

    घर में मौजूद अन्य लोग आसपास के लोगों की मदद से सफीकुल को इलाज के लिए कल्याण अस्पताल केंदुआ ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजन उसे लेकर बरहड़वा सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बाहर ले जाने को कहा। 

    WhatsApp Image 2026-07-27 at 9.46.20 AM

    इसके बाद स्वजन उसे लेकर बीडीएच फरक्का ले गए। वहां से भी डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जंगीपुर ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। इसके बाद स्वजन शव लेकर घर आ गए। सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह पुलिस पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

    खबरें और भी

    दारू पीने का विरोध करते थे बेटा और पत्नी

    इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। बताया जा रहा है कि सफीकुल दो भाई था। बड़े भाई की करीब आठ साल पूर्व महाराजपुर में ट्रेन से कटने से मौत हो गयी थी। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। चार बहन है जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। 

    WhatsApp Image 2026-07-27 at 10.02.33 AM

    सफीकुल की अब तक शादी नहीं हुई थी। गांव वालों  की मानें तो मुजाहिरूल अक्सर दारू पीकर घर में झगड़ा करता था। बेटा व पत्नी दारू पीने का विरोध करते थे। इसी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया।