विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में मनरेगा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 2 जून से ग्रामीण विकास मंत्री के घर का करेंगे घेराव

Published: Mon, 01 Jun 2026 01:51 AM (IST)

झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ ने सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। ...और पढ़ें

मनरेगा कर्मचारियों की बैठक। फाइल फोटो

मनरेगा कर्मचारियों की बैठक। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, साहिबंगज। Jharkhand News: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को रेलवे मैदान में जिला अध्यक्ष मो. अनवारूल हसन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जारी हड़ताल की समीक्षा की गई तथा प्रदेश कमेटी और सरकार के बीच हुई वार्ता की विफलता पर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि मनरेगा आयुक्त और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के साथ हुई वार्ता एवं समझौता विफल रहा है। संघ का आरोप है कि मनरेगा आयुक्त ने मांगों का समाधान किए बिना हड़ताली कर्मियों को योगदान देने अथवा बर्खास्तगी का सामना करने संबंधी पत्र जारी किया है।

इसी के आलोक में उप विकास आयुक्त, साहिबगंज ने एक जून तक सभी कर्मियों को हर हाल में योगदान देने का निर्देश दिया है। योगदान नहीं करने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी भी दी गई है। संघ ने इस आदेश का कड़ा विरोध करते हुए मांगें पूरी होने तक काम पर नहीं लौटने का निर्णय लिया है। 

ग्रेड पे समेत इन मांगो पर विरोध

बैठक में बताया गया कि प्रदेश कमेटी के आह्वान पर 2 से 5 जून तक ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के खिरौंधी स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। इस कार्यक्रम में साहिबगंज जिले के सभी मनरेगा कर्मियों के शामिल होने का निर्णय लिया गया। 

संघ की प्रमुख मांगों में ग्रेड-पे आधारित वेतनमान, स्थायी समायोजन, मृत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी, सामाजिक सुरक्षा, हड़ताल अवधि का मानदेय तथा लंबित मानदेय का भुगतान शामिल है।

बैठक में निरंजन कुमार ओझा, अशोक कुमार सिंह, कन्हैया कुमार, दिनेश कुमार पंडित, मनोज दुबे, अरुण कुमार उपाध्याय, विश्वनाथ शाह, सोनी कुमारी, बबीता दत्ता, सुकृति मंडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Final: RCB की जबरदस्त जीत पर जमशेदपुर में दिवाली जैसा मौहाल, सड़कों में उमड़ा फैंस का हुजूम 

यह भी पढ़ें- MGM में 48 घंटे में 3 मरीजों की मौत पर भारी हंगामा; स्ट्रेचर नहीं मिला, तो बच्चे के शव को गोद में लेकर निकले परिजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।