Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झामुमो सांसद विजय हांसदा ने रांची में रचाई दूसरी शादी, कई नेता हुए शामिल

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 04:08 PM (IST)

    Sahibganj News: साहिबगंज के राजमहल सांसद विजय हांसदा ने रांची में सुप्रिया मुर्मू से ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। ...और पढ़ें

    ईसाई रीति रिवाज से शादी के दाैरान सांसद विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू। (फोटो साैजन्य)

    ईसाई रीति रिवाज से शादी के दाैरान सांसद विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू। (फोटो साैजन्य)

    HighLights

    1. राजमहल सांसद विजय हांसदा ने रांची में सुप्रिया मुर्मू से की शादी।

    2. शादी रांची के सेंट पाल्स कैथेड्रल चर्च में ईसाई रीति-रिवाज से हुई।

    3. झामुमो और भाजपा के कई नेता शादी समारोह में हुए शामिल।

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज। राजमहल सांसद विजय हांसदा व सुप्रिया मुर्मू की बुधवार को रांची में हुई शादी में जिले के कई झामुमो व भाजपा नेता शामिल हुए। यह शादी रांची के बहू बाजार स्थित सेंट पाल्स कैथेड्रल चर्च में ईसाई रीति रिवाज से हुई।

    शादी के बाद बीएनआर चाणक्य होटल में प्रीति भोज का आयोजन किया गया। इसमें झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के नेतृत्व में झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, संजय गोस्वामी आदि शामिल हुए।

    उधर, राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर दंपती को शुभकामनाएं दी। गौरतलब हो कि सांसद की पहली पत्नी का निधन दो साल पूर्व कैंसर से हो गया था। यह दूसरी शादी है। सुप्रिया मुर्मू ने इंजीनियरिंग की है। वह मूल रूप से पाकुड़ जिले की रहनेवाली हैं।