विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालदा-साहिबगंज रेल लाइन की 49 ट्रेनें रद, 50 का बदला रूट; फरक्का में लैंडस्लाइड के चलते थमी रेल सेवा

Published: Fri, 04 Sep 2026 03:22 PM (IST)

मालदा-साहिबगंज रेलखंड पर भू धंसान के कारण शुक्रवार को भी रेल सेवाएं अस्त-व्यस्त रहीं। 49 ट्रेनें रद्द की गईं, 50 ...और पढ़ें

रेलवे ट्रैक धंसा। फोटो जागरण

रेलवे ट्रैक धंसा। फोटो जागरण

HighLights

  1. मालदा-साहिबगंज रेलखंड पर भू धंसान से रेल सेवा बाधित।

  2. 49 ट्रेनें रद्द, 50 का मार्ग बदला गया।

  3. मालदा-पटना एक्सप्रेस साहिबगंज से खुलेगी, कई ट्रेनें प्रभावित।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। मालदा-साहिबगंज रेलखंड पर तिलडांगा और न्यू फरक्का के बीच गुरुवार को हुए भू धंसान की वजह से शुक्रवार को भी रेल सेवा अस्त-व्यस्त रही।

इस घटना की वजह से तीन व चार सितंबर को करीब 49 ट्रेनों को रद कर दिया गया। 50 ट्रेनों का मार्ग बदल कर चलाया गया तो कई ट्रेनों का आंशिक समापन कर दिया गया।

पटना-मालदा व कियूल मालदा एक्सप्रेस का गुरुवार को साहिबगंज में आंशिक समापन कर दिया गया था। मालदा कियूल शुक्रवार को साहिबगंज से ही खुली जबकि मालदा पटना भी रात में यहीं से यहीं से खुलेगी।

बालूरघाट से भटिंडा के बीच चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस शुक्रवार की रात कटिहार के रास्ते जाएगी। हावड़ा-मालदा टाउन का आंशिक समापन गुरुवार को रामपुरहाट में कर दिया गया था। वह शुक्रवार को वहीं से खुली।

साहिबगंज-मालदा टाउन पैसेंजर, बरहड़वा-आजिमगंज पैसेंजर, आजिमगं-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी रद रही।

कटिहार के रास्ते चली मालदा-आनंद विहार

शुक्रवार को मालदा से आनंद विहार के बीच चलने वाली ट्रेन को कटिहार के रास्ते चलाया गया। नई दिल्ली से कामाख्या के बीच चलनेवाली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस को भी इसी रास्ते चलाया गया।

गौरतलब हो कि भू धंसान की वजह से गुरुवार की सुबह से ही मालदा-भागलपुर व मालदा-हावड़ा लाइन पर रेल सेवाएं अस्त-व्यस्त हैं। गुरुवार को 20502 आनंद विहार-अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस करीब तीन घंटे तक बरहड़वा स्टेशन पर खड़ी रही।

तीन सितंबर को साहिबगंज होकर कामाख्या जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल को कटिहार के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया था। बालूरघाट से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस को रिशेड्यूल कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- 30 नवंबर तक चलेगी धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन, गया-भुवनेश्वर के लिए नई ट्रेन की तैयारी