मालदा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन: यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें पूरा शेड्यूल
Malda-Anand Vihar Special Train: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ईस्टर्न रेलवे ने मालदा टाउन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का ...और पढ़ें

मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन।
संवाद सहयोगी, साहिबगंज। Malda-Anand Vihar Special Train: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ईस्टर्न रेलवे ने मालदा टाउन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के परिचालन से पश्चिम बंगाल और दिल्ली के साथ ही यूपी, बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 03435 मालदा टाउन–आनंद विहार (टर्मिनल) स्पेशल चार मई से 29 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार को मालदा टाउन से सुबह 9:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वापसी में 03436 आनंद विहार–मालदा टाउन स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को पांच मई से 30 जून के बीच दोपहर 2:50 बजे आनंद विहार से खुलकर अगले दिन रात 10:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। कुल नौ-नौ ट्रिप चलाए जाएंगे।
यह स्पेशल ट्रेन न्यू फरक्का, बरहड़वा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।