Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi News: रांची में भीषण सड़क हादसा, CRPF जवान को हाईवा ने कुचला; परिवार में मच गया कोहराम

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 02:01 PM (GMT+05:30)

    Ranchi News रांची से एक दुखद घटना सामने आई है जहां तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के धूलियार निवासी सीआरपीएफ जवान संजीत कुमार सिंह की एक भीषण दुर्घटना में मौत ...और पढ़ें

    रांची में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत (जागरण)
    रांची में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत (जागरण)

    संवाद सहयोगी,तीनपहाड़ (साहिबगंज)। Ranchi News: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के धूलियार निवासी सीआरपीएफ के जवान संजीत कुमार सिंह(44) की मृत्यु सड़क दुर्घटना में रांची में हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने ड्यूटी से वापस अपने आवास दोपहिया वाहन से लौट रहे थे इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

    जिससे वह काफी दूर तक जा गिरे। वहीं, दूसरी और से आ रही एक हाइवा के चपेट में आ गए जिससे मोके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सहित पूरे गाव का माहौल गमगीन होगया।

    वहीं, शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ इंस्पेक्टर किशोर आइनद और जवानों उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके निवास स्थान धूलियार पहुचे जहा गार्ड ऑफ ऑनर देने के पश्चात उनकी पत्नी को तिरंगा झंडा सौंपा गया।

    गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी

    पत्नी को सौंपा गया तिरंगा

    अपने पीछे पत्नी और एक बेटा एक बेटी छोड़ गए है। वहीं सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि धक्का मारने वाले वाहन की पहचान करते हुए उसपर केस दर्ज करा दिया गया है।

    बेचे ने दी मुखाग्नि

    संजीत कुमार सिंह काफी मिलनसार और कर्तव्य के प्रति निष्ठावान थे। इस नुकसान की भरपाई नही की जा सकती है। वहीं उनका अंतिम संस्कार राजमहल के गंगाघाट पर किया गया। पुत्र ने मुखाग्नि दी।

    ये भी पढ़ें

    Gumla News: गुमला में दिल दहलाने वाली वारदात, अपहरण के बाद युवती की हत्या कर तालाब में फेंका

    Palamu News: पलामू में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर रूप से घायल