Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज में भीषण सड़क हादसा: पीपल के पेड़ से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 11:26 AM (GMT+05:30)

    साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय रूपक कुमार उर्फ बादल और 20 वर्षीय सनोज यादव की मौत हो गई। महादेवग ...और पढ़ें

    रूपक कुमार यादव उर्फ बादल और सनोज यादव। फाइल फोटो

    रूपक कुमार यादव उर्फ बादल और सनोज यादव। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर डेरा के समीप सोमवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर भट्टा निवासी देवानंद यादव के पुत्र 19 वर्षीय रूपक कुमार उर्फ बादल तथा तालबन्ना काली स्थान के पास रहने वाले राजकुमार के पुत्र 20 वर्षीय सनोज यादव की मौत हो गयी।

    दोनों सोमवार की देर रात्रि एक साथ बाइक से महादेवगंज भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन की लाइट से आंख चौंधिया गयी जिसके कारण बाइक चला रहे युवक ने संतुलन खो दिया तथा बाइक पीपल के पेड़ से जा टकरायी।

    इसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मुफस्सिल एवं नगर थाने की पुलिस पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

    वहां पुलिस ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के विरोध में मंगलवार की सुबह लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बादल दो भाई, चार बहन था। बादल भाइयों में बड़ा था। दो बहन की शादी हो चुकी है।