Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज में एफसीआई ठेकेदार का शव रेल पटरी पर बरामद, हजारीबाग निवासी थे मनोज कुमार

    By Dev Aryan Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sun, 29 Mar 2026 03:18 PM (GMT+05:30)

    Sahibganj News: साहिबगंज में महादेवगंज पुल के पास रेल पटरी पर एफसीआई गोदाम के ठेकेदार सह मैनेजर मनोज कुमार (56) का शव मिला। हजारीबाग निवासी मनोज कुमार ...और पढ़ें

    HighLights

    1. साहिबगंज रेल पटरी पर एफसीआई ठेकेदार का शव मिला।

    2. मृतक की पहचान हजारीबाग निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।

    संवाद सहयोगी, जागरण, साहिबगंज। साहिबगंज-भागलपुर रेल लाइन पर महादेवगंज पुल के पास रेल पटरी पर रविवार की सुबह एफसीआइ गोदाम के ठेकेदार सह मैनेजर हजारीबाग निवासी 56 वर्षीय मनोज कुमार का शव बरामद किया गया। रेल पटरी पर शव देख क्षेत्र में खलबली मच गई।

    स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जिरवाबाड़ी थाने की पुलिस व आरपीएफ को दी। सूचना के आलोक में आरपीएफ की टीम एवं जिरवाबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार लंबे समय से महादेवगंज स्थित गोदाम में मैनेजर के रूप में कार्यरत थे।

    यह गोदाम निजी है जिसे एफसीआइ ने भाड़े पर ले रखा है। गोदाम में उनका 20-22 ट्रक भी चलता है। मनोज के सहयोगियों ने बताया कि वह शनिवार की महादेवगंज पेट्रोल पंप के पास सभी ट्रकों में डीजल भरवा कर साइड में लगवाए थे। इसके बाद वह कहीं चले गए।

    रविवार सुबह में क्षेत्र में शव होने की सूचना मिली तो स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर उनके सहयोगियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। इधर, पुलिस ने मनोज के स्वजनों को भी सूचना दे दी है।

    खबरें और भी