Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार बदली, अटक गया मानदेय! साहिबगंज की 700 जलसहियाओं को 29 माह से भुगतान का इंतजार

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:04 PM (IST)

    साहिबगंज में करीब सात सौ जलसहिया का मार्च 2019 से अगस्त 2021 तक का 29 माह का मानदेय बकाया है। सरकार बदलने और प्रोत्साहन राशि मानदेय में बदलने के बावजू ...और पढ़ें

    बकाया मानदेय भुगतान के लिए प्रदर्शन करतीं जलहियाएं। (प्रतीकात्मक फोटो)

    बकाया मानदेय भुगतान के लिए प्रदर्शन करतीं जलहियाएं। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. सात सौ जलसहिया का 29 माह का मानदेय बकाया।

    2. मार्च 2019 से अगस्त 2021 के बीच की राशि लंबित।

    3. जलसहिया भुगतान हेतु लगातार कार्यालयों के चक्कर लगा रहीं।

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज। सरकारें बदलीं, नियमों में बदलाव हुआ, पर प्रभावित जिले की करीब सात सौ जलसहिया हो गईं। वर्ष 2019 में रघुवर सरकार के जाने के बाद सत्ता में आई हेमंत सरकार ने जलसहिया को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को मानदेय में रूपांतरित कर दिया।

    प्रारंभिक दौर में सभी जलसहिया को प्रतिमाह एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती थी। लेकिन आंदोलन के बाद नवंबर 2024 में इसे बढ़ाकर प्रतिमाह दो हजार रुपये कर दिया गया। इसी बीच जिले की करीब 1100 जलसहिया को मार्च 2019 से अगस्त 2021 के बीच कुल 29 माह की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली। इसकी मांग को लेकर जलसहिया लगातार आवाज उठाती रही हैं।

    राज्य सरकार ने पिछले साल इस मद में कुछ राशि उपलब्ध करायी थी जिसमें 400 जलसहिया को भुगतान हुआ। अब भी करीब 700 जलसहिया का मानदेय बाकी है। इस राशि के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। जलसहिया का कहना है राशि विभाग में पड़ी हुई है लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है।

    विभाग के पास आवंटन आया हुआ है लेकिन मांगने के बावजूद नहीं मिल रहा है। यदि पर्व के पहले बकाया भुगतान नहीं मिलता है तो आंदोलन किया जाएगा। इधर, शौचालय निर्माण में वर्ष 2014 से 2022 तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। शौचालय मद में आवंटन मिल चुका है। शौचालय में प्रोत्साहन के तौर पर प्रति शौचालय 150 रुपया जलसहिया को मिलता है।

    -

    माला कुमारी यादव, जिलाध्यक्ष जलसहिया संघ, साहिबगंज

    खबरें और भी

    मेरी 29 माह की प्रोत्साहन राशि विभाग के पास आयी हुई है लेकिन अभी तक नहीं मिल है जिससे हमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभाग के पास बकाया राशि के लिए गयी लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। विभाग को हमलोगों की मजबूरी समझना चाहिए। जल्द से जल्द इसका भुगतान विभाग को करना चाहिए।

    -

    सरती देवी, जलसहिया, बरहेट

    जलसहिया की मानदेय व प्रोत्साहन राशि निश्चित रूप से आयी हुई है। मानदेय में 29 माह का आवंटन या इस साल कुछ माह का मिला है यह संशय बना हुआ है। जलसहिया से कुछ पेपर मांगा जा रहा है कि किसके क्षेत्र में कितना शौचालय बना है। मानदेय को लेकर कागजी प्रकिया चल रही बहुत जल्द सभी को मानदेय भुगतान किया जाएगा।

    -

    शशि शेखर सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी पीएचईडी, साहिबगंज