दिल्ली पुलिस का दावा: नीतीश पासवान के ISI-दाऊद नेटवर्क से जुड़े तार, साहिबगंज में सनसनी
Sahibganj के नीतीश पासवान को दिल्ली पुलिस ने आईएसआई और दाऊद इब्राहिम के आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में साहिबगंज का नीतीश पासवान और अन्य।
HighLights
नीतीश पासवान का आईएसआई और दाऊद इब्राहिम नेटवर्क से जुड़ाव।
दिल्ली पुलिस ने 19 मई को साहिबगंज से युवक को गिरफ्तार किया।
दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में हमले की थी साजिश।
संवाद सहयोगी, साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के पुराने साहिबगंज स्थित गैस गोदाम के रहने वाले 30 वर्षीय नीतीश पासवान की संलिप्तता आईएसआई से होने की दावा किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की चार सदस्य टीम बीते 19 मई एक युवक की तलाश में गिरफ्तारी करने साहिबगंज पहुंची थी।
टीम ने जिरवाबाड़ी पुलिस के सहयोग से पुरानी साहिबगंज में छापेमारी करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया था। दिल्ली पुलिस युवक से पूछताछ करने के लिए कागजी प्रक्रिया करने के बाद युवक को अपने साथ लेकर चली गई थी। उस समय बताया गया था कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में युवक के द्वारा किसी मामले में चैटिंग करने से जुड़ा हुआ था।
हालांकि उस समय दिल्ली पुलिस कुछ भी बताने से बची थी। इधर विशेष सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद उससे खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भी पूछताछ की थी। इस दौरान यह बात सामने आयी थी कि युवक को राजस्थान के एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी भी दी गयी थी। युवक का लारेंस बिश्नोई का शार्प शूटर भी बताया जा रहा है।
शहर में चर्चा का विषय
दिल्ली मैं दाऊद इब्राहिम के आतंकी गुर्गो की गिरफ्तारी की खबर छपने व साहिबगंज का एक युवक की संलिप्तता होने के बाद शहर में चर्चा का विषय बन गया। हर चौक चौराहे चाय दुकानों पर बस एक ही चर्चा है कि आखिर कौन युवक है जो आतंकी संगठन से संपर्क रखा था। लोग अपने मोबाइल पर इस खबर को देखने के लिए सोशल मीडिया में खोज बिन करते रहें। कुछ लोगों ने तो नीतीश कुमार के नाम से इंस्टाग्राम, फेसबुक में सर्च भी किया।
खबरें और भी
दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के बाद हुआ खुलासा
दिल्ली पुलिस की खुफिया एजेंसी ने साहिबगंज के नीतीश कुमार समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है ।सभी का कनेक्शन जासूसी एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड के खतरनाक आतंकी दाऊद इब्राहिम के साथ कनेक्शन बताया जा रहा है। यह लोग 29 और 30 मई की रात दिल्ली, मुंबई, पंजाब और चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सुरक्षा दफ्तरों और पुलिस कर्मियों पर हमला करने की फिराक में थे।