Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज में आधी रात सात बंधकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त; 20 पर FIR

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 05:14 PM (IST)

    Sahibganj Police Attacked: अज्जूलटोला में रुपये के लेन-देन विवाद में बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने पहुंची राधानगर थाना की पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिय ...और पढ़ें

    हमले में क्षतिग्रस्त पुलिस की जीप। (फोटो सौजन्य)

    हमले में क्षतिग्रस्त पुलिस की जीप। (फोटो सौजन्य)

    संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज)। झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र की उत्तर पलाशगाछी पंचायत के अज्जूलटोला में रविवार रात को रुपये के लेन-देन में सात लोगों को कथित तौर पर बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची राधानगर पुलिस पर वहां एकत्रित भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान लोग पुलिस के साथ उलझ गए। पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

    रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद 

    स्थिति को अनियंत्रित होते देख राधानगर थाने की पुलिस ने अपने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीपीओ राजमहल विमलेश त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक राजमहल राजीव रंजन तथा तालझारी, राजमहल व तीनपहाड़ थाना पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर कथित रूप से बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराया।

    पश्चिमी प्राणपुर के एक युवक मुंबई में नारियल का कारोबार करता है। अज्जूलटोला के एक युवक के यहां बकाया रुपया मांगने के लिए रात में पहुंचा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनातनी होने के बाद प्राणपुर से पहुंचे सात लोगों को अज्जूलटोला में बंधक बना लिया गया।

    आधी रात को पहुंची थी पुलिस 

    बंधक बनाए गए लोगों के स्वजनों ने राधानगर थाना में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। रात करीब 12 बजे राधानगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और बंधक बनाकर रखे लोगों को मुक्त कराने का प्रयास किया। इसी के बाद यह घटना हुई।

    खबरें और भी

    इस मामले में पुलिस पर हमला करने, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर एएसआइ श्रीलाल हांसदा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें 20 नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों पर को आरोपित बनाया गया है।