Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sahibganj SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में विसंगतियों पर एक्शन, 1.92 लाख मतदाताओं को नोटिस

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:39 PM (IST)

    साहिबगंज जिले में 1.92 लाख मतदाताओं को ड्राफ्ट सूची में विसंगतियों के कारण नोटिस भेजा जाएगा। उन्हें आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा मतदाता ...और पढ़ें

    साहिबगंज में एसआइआर के क्रम में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित। (प्रतीकात्मक फोटो)

    साहिबगंज में एसआइआर के क्रम में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. साहिबगंज में 1.92 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा।

    2. ड्राफ्ट मतदाता सूची में विसंगतियों के कारण यह कार्रवाई।

    3. दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नाम सूची से कटेगा।

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज। झारखंड में SIR के अगले चरण में अब एक-दो दिनों में वैसे मतदाताओं को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी जिनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल तो है लेकिन उसमें किसी प्रकार की विसंगति है।

    साहिबगंज जिले में ऐसे लोगों की संख्या एक लाख 92 हजार 89 है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल सात लाख 44 हजार 354 मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया गया है।

    राजमहल विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 22 हजार 114 मतदाता हैं। इनमें 64 हजार 84 मतदाताओं के फार्म में गड़बड़ी है। 7708 वोटरों की मैपिंग नहीं हुई है तथा 1939 का डीएसई (डेमोग्राफिक सिमलर इंट्री) पेंडिंग है।

    जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में राजमहल विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 73731 लोगों को नोटिस भेजा जाएगा। बोरियो के 68256 तथा बरहेट के 50102 मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। गौरतलब हो कि जिले में मतदाताओं की कुल संख्या आठ लाख 72 हजार 148 थी जिनमें से एक लाख 27 हजार 794 मतदाताओं का नाम कट चुका है।

    शेष सात लाख 44 हजार 354 मतदाताओं में से एक लाख 92 हजार 89 मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने वालों का नाम रहेगा वरना उसे भी काट दिया जाएगा।

    कहां कितने मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस

    विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता नो मैपिंग पेंडिंग वेरीफिकेशन एनोमलीज कुल नोटिस
    राजमहल 3,22,114 7,708 1,939 64,084 73,131
    बोरियो 2,33,759 16,083 2,139 50,034 68,256
    बरहेट 1,88,481 7,636 952 41,514 50,102
    कुल 7,44,354 31,427 5,030 1,55,632 1,92,089

     

    राजमहल विधानसभा क्षेत्र में कुल 73131 मतदाताओं को नोटिस भेजकर उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा जाएगा। इससे संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उन्हें प्रस्तुत करना होगा। जल्द ही नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ये सभी वैसे मतदाता हैं जिनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल है।

    -

    सदानंद महतो, निर्वाची पदाधिकारी राजमहल विधानसभा क्षेत्र सह एसडीओ