Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबगंज में शिक्षक नियुक्ति के नाम पर 7 लाख की ठगी, राजनीतिक पहुंच का झांसा देने वाला समद मोमीन गिरफ्तार

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:56 AM (IST)

    साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र में शिक्षक नियुक्ति के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। समद मोमीन नामक व्यक्ति ने राजनीतिक पहुंच का झ ...और पढ़ें

    समद मोमीन गिरफ्तार

    समद मोमीन गिरफ्तार


    HighLights

    1. शिक्षक नियुक्ति के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी।

    2. समद मोमीन ने राजनीतिक पहुंच का झांसा देकर ठगा।

    3. राधानगर पुलिस ने आरोपी समद मोमीन को गिरफ्तार किया।

    संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज)। जेपीएससी शिक्षक नियुक्ति मामले में सात लाख की ठगी करने के आरोप में राधानगर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के समद मोमीन को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक निवासी आनंद कुमार यादव ने राधानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

    बताया जा रहा है कि समद मोमीन ने राजनीतिक गलियारों में अपनी पकड़ का झांसा देकर उसकी पत्नी को टीजीटी शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपया ठग लिया है। 

    गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

    पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए समद मोमीन को गिरफ्तार किया तथा गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आनंद कुमार यादव लंबे समय से उधवा प्रखंड कार्यालय में जनसेवक पद पर कार्यरत रहे हैं। कुछ समय के लिए वह राज्य खाद्य निगम उधवा में सहायक गोदाम प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। समद मोमीन से उसकी पहचान वर्ष 2022 में हुई। 

    उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विश्वास दिलाया कि उसकी पहुंच बड़े-बड़े मंत्रियों एवं अधिकारी के साथ है एवं उठना बैठना हर रोज होता है। विश्वास दिलाया कि मेरी पत्नी का टीजीटी- 2026 में शिक्षक के पद पर नौकरी लगवा देंगे। विश्वास दिलाने के लिए उसने मुझे कुछ फर्जी आईडी कार्ड, नियुक्ति पत्र एवं विजिटिंग कार्ड दिखाए। 

    सात लाख रुपये फोन पे के माध्यम से दिया

    कहा कि मेरे हाथ में अधिकारी एवं मंत्री है। उसके कहने पर खाली चेक, अभ्यर्थी के सभी दस्तावेज की कॉपी एवं सात लाख रुपये फोन पे के माध्यम से दिया। आरोप है कि पैसे लेने के कुछ समय बाद सामेद मोमीन ने नियुक्ति पत्र भी दिया। जब उसकी जांच की तो पता चला कि यह पत्र पूरी तरह से फर्जी है। जब उसने पैसे की मांग की तो वह टाल-मटोल करने लगा। 

    खबरें और भी

    उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे धमकी दी है कि कही शिकायत करने पर जान से मार देगा। मजे की बात यह है कि समद मोमीन पढ़ा लिखा भी नहीं है, लेकिन एक सरकारी कर्मचारी उसके झांसे में आ गए और मोटी रकम घूस के रूप में दे दी। राधानगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।