साहिबगंज को मिलेगी निर्बाध बिजली: बरहड़वा में बनेगा 220 KV का पावर ग्रिड, फरक्का-पीरपैंती से सीधे जुड़ेगा जिला
साहिबगंज जिले में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए बरहड़वा में 220 केवी का नया पावर ग्रिड बनेगा, जो सीधे फरक्का और पीरपैंती पावर प्लांट से जुड़ेगा। ...और पढ़ें
-1784427348853_m.webp)
AI Generated Image
HighLights
बरहड़वा में 220 केवी पावर ग्रिड बनाने का प्रस्ताव।
सीधे फरक्का और पीरपैंती पावर प्लांट से जुड़ेगा जिला।
बिजली आपूर्ति में सुधार, लाइन लॉस में कमी आएगी।
डॉ. प्रणेश, साहिबगंज। साहिबगंज जिला अब सीधे फरक्का व पीरपैंती पावर प्लांट से जुड़ जाएगा। इससे जिले में बिजली की स्थिति में व्यापक सुधार होगा। इसके लिए जिले के बरहड़वा प्रखंड में 220 केवी का पावर ग्रिड बनाने का प्रस्ताव है।
इस पर 85-90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए 20 एकड़ जमीन की जरूरत है। पिछले दिनों विभागीय अधिकारियों ने जमीन के लिए डीसी दीपक दूबे से मुलाकात की थी। उपायुक्त ने जमीन की उपलब्धता का आश्वासन दिया है।
जिले में पहले से तीन पावर ग्रिड हैं लेकिन वह 132 केवी का है। इन ग्रिडों को ललमटिया में स्थित 220 केवी ग्रिड से बिजली मिलती है। बरहड़वा में 220 केवी ग्रिड के बनने के बाद साहिबगंज, बरहेट व मंगलहाट के अलावा पाकुड़ में स्थित 132 केवी ग्रिड उससे जुड़ जाएंगे।
इससे ट्रांसमिशन लाइन की दूरी घटेगी। लाइन लास तो कम होगा ही, तकनीकी समस्या भी कम होगी। भविष्य में यह पावर ग्रिड गोड्डा में स्थित अदाणी के पावर प्लांट से भी जुड़ सकेगा क्योंकि गोड्डा-बांग्लादेश ट्रांसमिशन लाइन भी पास से ही गुजरा हुआ है।
संताल का पांचवां ग्रिड होगा
वर्तमान में संताल परगना में चार 220 केवी ग्रिड हैं। बरहड़वा में पांचवां ग्रिड बनेगा। अभी गोड्डा जिले के ललमटिया व पथरगामा, दुमका के मदनपुर व देवघर के जसीडीह में 220 केवी ग्रिड है। अभी फरक्का में स्थित पावर प्लांट से निकला 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन साहिबगंज होते हुए ललमटिया जाता है। इसकी दूरी करीब 85 किलोमीटर है।
खबरें और भी
वहां से पुन: 132 केवी लाइन साहिबगंज के तीनों ग्रिड तक पहुंचता है। इनकी दूरी करीब 60 किलोमीटर है। बरहड़वा में बनने वाले ग्रिड की फरक्का पावर प्लांट से दूरी मात्र 12 किलोमीटर होगी। वर्तमान में ललमटिया ग्रिड में किसी प्रकार की खराबी आने से साहिबगंज में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बरहड़वा में 220 केवी ग्रिड बनने के बाद यह समस्या भी दूर हो जाएगी।
साहिबगंज जिले के बरहड़वा में 220 केवी ग्रिड निर्माण का प्रस्ताव है। इसपर 85 से 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 20 एकड़ जमीन की जरूरत है। इसके लिए पिछले दिनों उपायुक्त से मुलाकात हुई थी। उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। बरहड़वा में ग्रिड बनने से साहिबगंज में बिजली की स्थिति में काफी सुधार होगा।
गोविंद यादव, जीएम ट्रांसमिशन, दुमका