Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ी पिंकी बेबी

    Updated: Wed, 06 May 2026 04:30 PM (IST)

    पिंकी बीबी को प्रेमी संग मिलकर पति चंदन बेसरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंध के चलते हुए विवाद के बाद गला घों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बरहड़वा (साहिबगंज)। प्रेमी संग मिलकर पति फरक्का थाना क्षेत्र के कलाईडांगा निवासी चंदन बेसरा (40) की हत्या कराने वाली पिंकी बीबी उर्फ पिंकी बेसरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी बुधवार को बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बरहड़वा थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

    उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र के चावलछल्ला व लाधोपाड़ा के बीच दोपहर चंदन बेसरा का शव बरामद किया गया था। इसके बाद बरहड़वा थाना में मृतक के पुत्र रूपेण बेसरा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी छानबीन की जा रही थी।

    उनके पुत्र ने हत्या का आरोप पिंकी बीबी उर्फ पिंकी बेसरा पर अन्य असामाजिक तत्वों के साथ करवाने का लगाया था। छानबीन के क्रम में पुलिस ने कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त इस्ताक शेख (23) व राशेद अली (35) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त पिंकी बीबी उर्फ पिंकी बेसरा को भी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कालियाचक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पिंकी बीवी उर्फ पिंकी बेसरा ने बताया कि उनका चंदन बेसरा के साथ प्रेम विवाह हुआ था।

    खबरें और भी

    वे अपने पति चंदन बेसरा के साथ फरक्का के मुस्तफा कॉम्प्लेक्स में किराए में रह रही थी। दोनों का आपस में झगड़ा बढ़ने के बाद वह अपने घर चली गई। इसके बाद उनकी मुलाकात राशेद अली के साथ हुई। उससे शारीरिक संबंध बन गया। इसकी भनक उनके पति चंदन बेसरा को लग गई थी।

    इसी बात को लेकर उनका पति के साथ झगड़ा होता था। आठ अप्रैल को उसने पति चंदन बेसरा को फोन कर लोहापट्टी बुलाया।

    कुछ देर बाद राशेद अली वहां आया, जिसे देखकर पति भड़क गया। मौका देखकर दोनों ने मिलकर चंदन बेसरा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चावलछल्ला एवं लाधोपाड़ा के बीच सुनसान जगह देखकर फेंक दिया।

    छापामारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, एसआई व केस के आईओ अनिल कुमार यादव, एएसआई राजनाथ साव, एएसआई रंजय कुमार यादव, एएसआई एस्थर टुडू आदि शामिल रहे। चंदन बेसरा रेलवे के ट्रैक मेंटेनेंस का काम करता था। उसकी ड्यूटी बिंदुपाड़ा स्टेशन पर थी।