Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    30 जून से झारखंड में SIR, कांग्रेस ने कसी कमर; बलमुचू बोले-एक भी पात्र मतदाता न छूटे

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 12:48 PM (IST)

    SIR: झारखंड में 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के लिए कांग्रेस ने साहिबगंज में प्रशिक्षण आयोजित किया। ...और पढ़ें

    साहिबगंज में एसआइआर प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते प्रदीप कुमार बलमुचू।(फोटो जागरण)

    साहिबगंज में एसआइआर प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते प्रदीप कुमार बलमुचू।(फोटो जागरण)

    संवाद सहयोगी, बरहड़वा/कोटालपोखर (साहिबगंज)। झारखंड में 30 जून से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो रहा है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस भी जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रही है। 

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने संताल परगना में SIR प्रशिक्षण सह संवाद के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू को प्रभारी बनाया है। शुक्रवार को साहिबगंज के निशा मैरेज हाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में एसआइआर प्रशिक्षण सह संवाद हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के एसआइआर संताल परगना प्रभारी सह पूर्व राज्यसभा सदस्य डा. प्रदीप कुमार बालमुचू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अवधेश कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

    डा. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

    उन्होंने ग्रामीणों की हरसंभव सहायता करने तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा, तो कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से नहीं छूटेगा।

    खबरें और भी

    बीएलए टू एवं कार्यकर्ताओं को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के बाद डा. बालमुचू ने एसआइआर अभियान की महत्ता, संगठन की रणनीति एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार प्रजापति ने भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लगातार परीक्षा रद होने से युवाओं एवं उनके अभिभावकों की मेहनत और उम्मीदों को गहरा आघात पहुंच रहा है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड के मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन बोले- SIR कोरोना से भी भयंकर बीमारी

    उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ी है। इस मौके पर अनुकूल मिश्रा, कमल कुमार आर्य, मो. नसीरुद्दीन, अशोक कुमार दास, मोहम्मद कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, मोरसलीन खान, हीरालाल शाह आदि थे।