विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फाइलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल, 11-25 अगस्त तक डोर टू डोर कैंपेन चलाकर दी जाएगी दवा

Published: Sun, 10 Aug 2025 05:28 PM (IST)

खरसावां के कुचाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमडीए-आईडीइए कार्यक्रम 2025 का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 10 अगस्त से 25 ...और पढ़ें

11 से 25 अगस्त तक डोर टू डोर कैंपेन चला कर दी जाएगी फाइलेरिया की दवा। फाइल फोटो
11 से 25 अगस्त तक डोर टू डोर कैंपेन चला कर दी जाएगी फाइलेरिया की दवा। फाइल फोटो

HighLights

  1. कुचाई में फाइलेरिया कार्यक्रम 2025 शुरू |
  2. 10 से 25 अगस्त तक चलेगा अभियान |
  3. दो वर्ष से ऊपर वालों को दवा |

संवाद सूत्र, खरसावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई में एमडीए- आइडिए कार्यक्रम- 2025 का शुभारंभ छोटराय किस्कु (सांसद प्रतिनिधि) खूंटी लोकसभा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 अगस्त से 25 अगस्त तक सूबे में चलाया जाना है।

10 अगस्त बूथ डे है तथा 11 अगस्त से 25 अगस्त तक डोर टू डोर कैंपेन चलाया जाना है। कार्यक्रम के तहत 2 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को फाइलेरिया से रोकथाम हेतु यह दवा खिलाई जानी है।

इसमें तीन तरह की दवाई दी जा रही है। पहली दवा इवरमेंक्टिन, दूसरी दवा डीईसी तथा एल्बेंडाजोल की गोली दी जा रही है। इवरमेंक्टिन की दवा व्यक्ति की लंबाई के अनुसार और डीईसी तथा एल्बेंडाजोल की गोली उम्र के अनुसार दी जा रही है।

यह दवा गंभीर रोग से पीड़ित, गर्भवती महिला, एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, खाली पेट वाले व्यक्ति तथा वे माताएं जिनका डिलीवरी होकर सात दिन पूरे न हुए हों, को नहीं देनी है।

शुभारंभ कार्यक्रम में कुचाई प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, डॉ. सुशील कुमार महतो, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुम्हार, कैलाश चंद्र महतो, जितेंद्र कुमार महतो, खुदीराम मुर्मू, विवेकानंद प्रधान, विकास गोप, बाबूलाल किस्कू एवं अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Dhanbad News: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, धनबाद में 2100 फाइलेरिया मरीजों का बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।