सरायकेला में NFSM योजना के तहत किसानों को मिले मुफ्त में उड़द के बीज, दलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर
खरसावां के कुचाई प्रखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 60 किसानों को निःशुल्क उड़द बीज वितरित किए गए। इसका उद्देश्य दलहन उत्पादन बढ़ाना और कि ...और पढ़ें

किसानों के बीच निःशुल्क उड़द बीज का वितरण करते अधिकारी
HighLights
60 किसानों को निःशुल्क उड़द बीज वितरित किए गए।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) योजना के तहत वितरण।
दलहन उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय वृद्धि का लक्ष्य।
संवाद सूत्र, खरसावां। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) योजना के तहत कुचाई प्रखंड की गोमियाडीह पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को 60 किसानों के बीच निःशुल्क उड़द बीज का वितरण किया गया।
योजना का उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराकर दलहन उत्पादन बढ़ाना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है। बीज वितरण कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत खेती अपनाने, समय पर बुआई करने और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन की जानकारी दी।
उन्होंने किसानों से सरकार की कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए गुणवत्तापूर्ण बीज का सही तरीके से उपयोग करने पर जोर दिया।
गोमियाडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचना किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी।
वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ल्यूमिनस हेंब्रम ने किसानों से कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले तकनीकी सुझावों का पालन करने की अपील की, ताकि बेहतर उपज प्राप्त की जा सके।
कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) राजेश कुमार, एफआईएसी अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, किसान मित्र मनोज कुमार मुंडा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
किसानों ने निःशुल्क बीज वितरण के लिए सरकार और कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दलहन की खेती को बढ़ावा मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें- गढ़वा में 50% सब्सिडी के सहारे दलहन की पैदावार बढ़ाने पर जोर, मूंग-अरहर की फसलों से लहलहाएंगे खेत