जामदा में बालिका शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नए परिसर का भूमि पूजन
कुचाई के जामदा गांव में लगभग 6.53 करोड़ की लागत से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास हुआ। विधायक दशरथ गागराई की पत्नी बासंती गागरा ...और पढ़ें

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय
HighLights
जामदा में 6.53 करोड़ की लागत से नया विद्यालय भवन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बालिका शिक्षा को देगा बढ़ावा
एक ही परिसर में कक्षाएं, छात्रावास, पुस्तकालय और खेल मैदान
संवाद सूत्र, खरसावां। कुचाई के जामदा गांव के पास करीब 6.53 करोड़ की लागत से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नये भवन का निर्माण होगा। सोमवार को विधायक दशरथ गागराई की पत्नी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, प्रमुख गुड्डी देवी समेत अन्य अतिथियों ने स्कूल भवन के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यस किया।
मौके पर बासंती गागराई ने कहा कि विधायक दशरथ गागराई के अथक प्रयास के बाद जा कर कुचाई में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नये स्कूल भवन का निर्माण होने जा रहा है।बालिका शिक्षा को सशक्त करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल न केवल बालिका शिक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
नये परिसर में एक ही कैंपस में क्लास रूम से लेकर, हॉस्टल
जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने भवन के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ ससमय कार्य को पूर्ण कराने पर जोर दिया। बताया गया कि अगले एक से डेढ़ साल में स्कूल भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
परिसर करीब सात एकड़ के क्षेत्र में फैले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के नये परिसर में एक ही कैंपस में क्लास रूम से लेकर, हॉस्टल, लाइब्रेरी और खेल मैदान आदि की सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रुप बीडीओ साधु चरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, शिक्षा विभाग के कृष्णा महतो, धर्मेंद्र मुंडा, मुन्ना सोय, बनवारी लाल सोय, राहुल सोय, श्रीकांत कबि, घनश्याम सोय, विषकंठ प्रधान, मनोज मुदैया, विषकंठ प्रधान, महेश्वर महतो समेत कस्तुरबा गांधी विद्यालय के शिक्षिकाएं व स्थानीय लोग मौजूद थे।