सरायकेला में सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
सरायकेला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में बाबूडीह-चौका सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान मकर महतो के रूप में हुई है। ...और पढ़ें
-1782468291630_m.webp)
मृतक की फाइल फोटो
HighLights
बाबूडीह-चौका सड़क किनारे मिला मकर महतो का शव।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज की।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, कुकड़ू (सरायकेला)। सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह-चौका सड़क किनारे शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाबूडीह गांव निवासी मकर महतो के रूप में हुई है।
घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तिरुलडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज किया है। तिरूलडीह पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पत्नी सुभद्रा महतो ने बताया कि 25 जून की सुबह करीब 10 बजे उनके पति को बांदावीर गांव के प्रफुल्ल महतो मोटरसाइकिल से यह कहकर अपने साथ ले गए कि थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे। इसके बाद मकर महतो घर नहीं लौटे।
देर तक घर वापस नहीं लौटने से परिजनों ने काफी खोजबीन की, इसी बीच दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच ग्रामीणों ने बाबुडीह–चौका सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मकर महतो के रूप में की। परिजनों ने उसकी हत्या होने की आशंका जताई है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि प्रफुल्ल महतो, मकर महतो को अपने साथ ले गए थे और इसके कुछ घंटों बाद उनका शव बरामद हुआ। इस आधार पर परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी
वहीं थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि हर पहलू की जांच किया जा रहा है।