Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरायकेला में रिश्ते का खौफनाक अंत! शक के आधार पर पत्नी की हत्या कर शव को निर्माणधीन सैप्टिक टैंक में छिपाया

    By Gurdeep RajEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Thu, 16 Jul 2026 02:55 PM (IST)

    सरायकेला में सोमरा हेम्ब्रम ने अपनी पत्नी संबरी हेम्ब्रम की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी ...और पढ़ें

    आरोपी पति के साथ सरायकेला पुलिस जानकारी देते हुए। जागरण

    आरोपी पति के साथ सरायकेला पुलिस जानकारी देते हुए। जागरण

    HighLights

    1. पति सोमरा हेम्ब्रम ने पत्नी संबरी हेम्ब्रम की हत्या की।

    2. शव को निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में छिपाया गया था।

    जागरण संवाददाता, सरायकेला। सरायकेला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर गांव निवासी सोमरा हेम्ब्रम ने पत्नी संबरी हेम्ब्रम (30) की गला घोंट कर व लोहे के पत्ती से वार कर हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में फेंक दिया था।

    उक्त मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पत्नी की हत्या करने की बात पति सोमरा हेम्ब्रम ने स्वीकार की है। सोमरा ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था इस कारण उसकी हत्या कर दी। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस कांफ्रेस में अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को बताई। उन्होंने बताया कि

    14 जुलाई को सहायक अवर निरीक्षक हरेकृष्ण महतो के लिखित आवेदन के आधार पर अजात अपराधकर्मी के विरुद्ध सीनी स्थित खजुरबागान में एक अज्ञात महिला को धारदार हथियार से सर पर वार कर एवं बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या कर देने व शव को छुपाने की नियत से शौचालय की टंकी में फेंक देने के आरोप में सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    कांड में त्वरित उद्भेदन, अजात महिला की पहचान करने एवं इसमें संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों का पता कर गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा भौतिक, तकनिकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कांड की अजात मृतिका का पहचान की गई।

    खबरें और भी

    महिला के पहचान होने के बाद घटना को अंजाम देने वाले अपराधकर्मी सह मृतिका के पति सोमरा हैम्ब्रम,को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त सोमरा हेम्ब्रम के निशानदेही पर घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त एक लोहे का पत्ती, गला घोंटा हुआ गमछा एवं बिजली का तार को बरामद कर जब्त किया गया है।

    छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक राजेश टुडु, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार, थाना प्रभारी, सरायकेला, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार सिंह, ओ०पी० प्रभारी सीनी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।