Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: एसआईटी ने चोरी की 5 बाइक की बरामद, दो आरोपियों का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:50 PM (IST)

    सरायकेला पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइ ...और पढ़ें

    एसआईटी ने एक शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

    एसआईटी ने एक शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

    HighLights

    1. सरायकेला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।

    2. तीन शातिर चोर गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइकें बरामद।

    3. गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

    सरायकेला, जागरण संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए सरायकेला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 
     
    पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
     
    सरायकेला थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि 17 जुलाई की रात जोरडीहा निवासी लाल चांद सरदार के घर के आंगन से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। 
     
    घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।
     
    एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गिरोह के तीन सदस्यों अख्तर अंसारी उर्फ तेजा (26), करण बास्के (22) तथा कृष्णा नाथ उर्फ दुखू (22) को गिरफ्तार कर लिया। 

    कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सरायकेला समेत आसपास के अन्य जिलों में भी बाइक चोरी की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
     

    आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से अख्तर अंसारी के खिलाफ पूर्व में पांच तथा करण बास्के के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
     
    पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी और चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।