Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरायकेला में सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:38 PM (IST)

    सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर पामपड़ा पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े भारी वाहन से टकरा गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हादसा।

    2. तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई।

    जागरण संवाददाता, सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर पामपड़ा पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। 
     
    चाईबासा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े एक भारी वाहन से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
     
    इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार मुड़कुम पंचायत (जोरडीहा गांव) निवासी बजाय देवगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी बुधन सिंह पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
     

    एमजीएम अस्पताल किया गया रेफर

    घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सरायकेला पुलिस की मदद से दोनों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद बजाय देवगम को मृत घोषित कर दिया। 
     
    वहीं, गंभीर रूप से घायल बुधन सिंह पूर्ति की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम (MGM) अस्पताल रेफर कर दिया गया।
     
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चाईबासा से सरायकेला की तरफ आ रहे थे। शाम के समय अंधेरा होने के कारण बाइक चालक को सड़क किनारे खड़ा वाहन दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उसमें जा घुसी।
     

    अवैध पार्किंग बनी हादसों का कारण

    सरायकेला-कांड्रा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पामपड़ा पेट्रोल पंप के आसपास रोजाना दर्जनों ट्रेलर और भारी वाहन अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े रहते हैं। 
     
    घटना की सूचना मिलते ही मुड़कुम पंचायत के पूर्व मुखिया गणेश गागराई सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि सड़क किनारे खड़े बेतरतीब भारी वाहनों के कारण आए दिन निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।


    सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।