सिमडेगा में मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा: पुरुष ने महिलाओं के नाम पर हड़पे ₹30 हजार, FIR दर्ज
जलडेगा में मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहाँ एक पुरुष ने महिलाओं के नाम पर एक साल तक 30,000 रुपये की सरकारी राशि हड़प ली। ...और पढ़ें
-1780114642398_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जलडेगा। प्रखंड में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित इस योजना में एक पुरुष द्वारा महिलाओं के नाम पर करीब एक वर्ष तक सम्मान राशि उठाने का मामला उजागर होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना के तहत चल रहे डोर टू डोर सत्यापन अभियान के दौरान यह सनसनीखेज मामला सामने आया। जांच में पता चला कि टिनगीना निवासी पंकज नाग ने फर्जी तरीके से योजना का लाभ लिया।
उसने जून 2025 से मार्च 2026 तक लगातार 2500 रुपये प्रतिमाह अपने खाते में प्राप्त किए। इस तरह उसने कुल 30 हजार रुपये की सरकारी राशि हड़प ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए जलडेगा बीडीओ डॉ. प्रवीण कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जलडेगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में आरोपी पंकज नाग, पिता मदन नाग, निवासी टिनगीना तथा पियोसोकरा निवासी प्रज्ञा केंद्र संचालक कुमार चाणक्य को नामजद किया गया है। बताया गया कि कुमार चानक्य ने अपनी सीएससी आईडी पंकज नाग को उपयोग के लिए दे रखी थी। उसी आईडी के माध्यम से मईयां सम्मान योजना का ऑनलाइन आवेदन भरा गया था।
खबरें और भी
इधर प्रशासन ने टिनगीना पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव सनातन सिंह से भी स्पष्टीकरण मांगा है। जलडेगा थाना में कांड संख्या 33/26 दर्ज कर बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रशासन ने आरोपी से 30 हजार रुपये की रिकवरी कर राशि नजारत में जमा करा दी है तथा बैंक खाते को भी होल्ड कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रामगढ़ में आज से 3 दिवसीय विशेष शिविर, 550 लाभुकों का होगा सत्यापन
यह भी पढ़ें- चतरा में मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन में उमड़ी भीड़, कई लाभुक उम्र सीमा से मिले बाहर