यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kolebira chunav Result:कोलेबिरा से बिक्सल ने लगाई जीत की हैट्रिक, जोजो की हुई हार
साल 2005 के चुनाव में यहां से जनक्रांति पार्टी के अनोश एक्का विधायक चुने गए। अगले दोनों चुनाव 2009 और 2014 में भी अनोश एक्का विधायक बने। 2018 के उपच ...और पढ़ें

HighLights
- कोलेबिरा में कांग्रेस की जीत
- नमन बिक्सल फिर बने विधायक
डिजिटल डेस्क,कोलेबिरा। Kolebira vidhan sabha chunav Result 2024: कोलेबिरा सीट झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक है। खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली इस विधानसभा सीट पर कब्जे को लेकर झारखंड पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनावी जंग होती रही है। इस बार के चुनाव में कोलेबिरा सीट पर बीजेपी के सुजान जोजो और कांग्रेस के नमन बिक्सल कोंगारी मैदान में थे, जिसमें नमन ने जीत हासिल की।
नमन बिक्सल कोंगारी को कुल 75376 वोट मिले तो वहीं बीजेपी के सुजान जोजो 38345 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
हर बार बढ़ा जीत का अंतर
2018 के उपचुनाव में विक्सल ने भाजपा उम्मीदवार को 9665 वोट से हराया था, विक्सल को 40355 वोट मिले थे। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में विक्सल को 12338 वोट से जीत मिली। वहीं इस बार के विधानसभा चुनाव में विक्सल ने रिकॉर्ड 75376 वोट प्राप्त करते हुए भाजपा को 37031 वोटों से करारी शिकस्त दी।
साल 2005 के चुनाव में यहां से जनक्रांति पार्टी के अनोश एक्का विधायक चुने गए। अगले दोनों चुनाव 2009 और 2014 में भी अनोश एक्का विधायक बने, लेकिन इस बार वह झारखंड पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 2018 के उपचुनाव में यहां पर कांग्रेस ने पहली बार जीत हासिल की। कांग्रेस नेता नमन बिक्सल कोंगरी यहां से विधायक चुने गए। इसके बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में भी कोंगरी फिर से विधायक बने।
चाय-पान की दुकानें बनीं सहारा
मतगणना स्थल पर चाय-पान की दुकानें उम्मीदवारों व उनके समर्थकों के लिए समय गुजारने का सहारा बनीं। दुकानें पूरे समय खुली रहीं और इन पर रुझान के साथ उम्मीदवारों के जीत-हार के कयास दिन भर चलते रहे। नतीजे जानने को केवल उम्मीदवार या उनके समर्थक ही बेताब नहीं थे, बल्कि जिला मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंडों के स्थानीय लोग भी उतने ही बेताब नजर आए। आसपास के लोग भी ऊंचे स्थानों पर चढ़कर मतगणना का नजारा देखते रहे। वहीं दूरदराज से आए लोग मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए रास्तों की तलाश करते रहे। कोई चारा न मिलने पर इधर-उधर शरण ली और नतीजे जानने के बाद अपने घरों को रवाना हो गए।
खबरें और भी
कोलेबिरा विधानसभा सीट का इतिहास
सिमडेगा जिले का हिस्सा यह इलाका गुमला, राउरकेला और बीरमित्रपुर आदि शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ता है। यह क्षेत्र पहाडि़यों और प्राचीन मंदिरों से घिरा हुआ है। यह इलाका प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर होने के चलते पर्यटकों के लिए प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां अक्सर लोग घूमने के लिए जाते हैं।