Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिमडेगा-राउरकेला NH-143 पर धू-धू कर जला सामान से लदा ट्रक, Video हुआ Viral

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:31 AM (IST)

    सिमडेगा-राउरकेला NH-143 पर केरयाघाटी के पास बुधवार सुबह एक मालवाहक ट्रक में आग लग गई। आग लगने से मार्ग पर अफरातफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ, ह ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सिमडेगा-राउरकेला NH-143 पर मालवाहक ट्रक में लगी भीषण आग।

    2. आग लगने से सड़क पर यातायात बाधित, कोई हताहत नहीं।

    3. पुलिस और अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

    जागरण संवाददाता, सिमडेगा। सिमडेगा-राउरकेला मुख्य मार्ग एनएच-143 पर ठेठईटांगर प्रखंड के केरयाघाटी के समीप बुधवार सुबह माल से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मार्ग से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी।

    सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आग पर शीघ्र काबू पाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इसके बाद सिमडेगा से फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

    कुछ देर के लिए यातायात सेवा प्रभावित

    घटना के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया, ताकि किसी प्रकार की दूसरी दुर्घटना न हो। स्थानीय लोग भी आग बुझाने के प्रयास में प्रशासन का सहयोग करते नजर आए।

    इधर दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। आग बुझने के बाद ट्रक को हुए नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों का आकलन किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सिमडेगा में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की चोरी का सामान बरामद