नाबालिग को झांसा देकर तमिलनाडु ले जा रहा यूपी का युवक सिमडेगा में गिरफ्तार
सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक नाबालिग लड़की को तमिलनाडु ले जा रहे उत्तर प्रदेश के युवक को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

सिमडेगा में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी।
HighLights
सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्करी के प्रयास को विफल किया।
पीड़िता के गांव की किशोरी भी साजिश में शामिल पाई गई।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
यूपी का रहने वाला है मुख्य आरोपी अनुज
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अनुज वर्मा के रूप में हुई है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि पीड़िता के ही गांव की एक अन्य नाबालिग किशोरी इस अपराध में अनुज की मददगार थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है।
पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर कोलेबिरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।